मुंबई। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम मुंबई की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं संबोध कार्यशाला का सफल आयोजन कांदिवली तेरापंथ भवन में उग्रविहारी तपोमूर्ति कमल कुमारजी एवं शासनश्री साध्वीश्री सोमलताजी के सानिध्य में हुआ ।श्रावको की जनमेदिनी में नवमनोनीत अध्यक्ष दीपकजी डागलिया, मंत्री राज सिंघवी, कोषाध्यक्ष कमल मेहता, सहमंत्री स्नेहा मेहता, अमर बापना, राहुल डांगी, भरत कोठारी, मनीष कटारिया एवं लगभग ५० कार्यकारिणी सदस्यों को श्री कैलाशजी बापना, टीपीएफ शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन बलवंतजी चोरडिया, राष्ट्रीय सहमंत्री मनीष कोठारी, बी सी जैन एवं सुरेन्द्रजी कोठरी ने पद दायित्व, संघ समर्पण एवं व्यसन मुक्ति की शपथ दिलाई ।
कार्यक्रम की शुरुआत चिराग पामेचा ने मंगलाचरण से की । निवर्तमान मुंबई अध्यक्ष मनीषजी कोठारी ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा रखा तथा सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार ज्ञापित किया जिनके अथक परिश्रम से मुंबई ब्रांच को बेस्ट ब्रांच ख़िताब मिला । बलवंतजी ने मनीषजी को सफल कार्यकाल की बधाई दी एवं नए अध्यक्ष के सफल कार्यकाल के लिए मंगल कामना की । सुरेन्द्रजी कोठारी ने टीम में पारस्परिक सहयोग एवं टीम भावना का महत्व समझाया । बी सी जैन ने सारे प्रोफेशनल को व्यस्तता के बावजूद संघ से जुड़ने के लिए सराहा और उनका मार्गदर्शन दिया । नव मनोनीत अध्यक्ष दीपकजी डागलिया ने टीपीएफ की नई कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी जिनमें सभी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करना, संगठन को और अधिक मज़बूत बनाना, महिला सशक्तिकरण के लिए फ़ेमिना प्रोजेक्ट की शुरुआत करना तथा बिजनेस नेटवर्क प्रोग्राम जैसी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए मेडिकल, शिक्षा, स्पिरिचूअल, लीगल,
बिजनेस नेटवर्क, मेम्बर्शिप एवं फ़ेमिना समितियों का गठन किया गया । साध्वीश्रीजी सोमलताजी ने टीपीएफ टीम को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी । मुनिश्रीजी ने सभी प्रोफेशनल्स को अनुशाशन और समय का महत्व समझाया और प्रत्येक प्रोफेशनल उत्तम श्रावक एवं अच्छा इंसान बने, इस बात पर विशेष जोर दिया तथा नयी कार्यकारिणी के उज्जवल भविष्य के प्रति मंगलकामना प्रेषित की। इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महासभा परिवार से रमेशजी सुतरिया, अशोकजी तातेड, तनसुखजी चोरड़िया, अणुव्रत समिती के अध्यक्ष रमेश चौधरी, मंत्री चेतन कोठारी, मलाड सभा अध्यक्ष दलपत बाबेल सभी ने नई टीम को शुभकामनाएँ दी ।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में मासखमण करने वाले तपस्वियों का अभिनंदन किया गया । कुमारी खूशबु चंडालिया (सांताक्रूज) तथा भेरूलालजी धाकड (विरार) द्वारा की गयी मासखमण तपस्या की पूरे सदन ने अनुमोदना की । साध्वी श्री सोमलताजी ने तथा मुनिश्री ने तपस्वियों का विशेष कविता के द्वारा उत्साहवर्धन किया । मुंबई की विभिन्न परिषदों से आए हुए श्रावकों ने अपनी उपस्तिथि से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की । कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री राज सिंघवी ने किया ।
टीपीएफ मुंबई की नयी टीम ने ली शपथ

