सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टीपीएफ की शिक्षा सहयोग योजना, जुड़कर समाज के होनहारों के सहयोग की अपील
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

टीपीएफ की शिक्षा सहयोग योजना, जुड़कर समाज के होनहारों के सहयोग की अपील

Last updated: December 23, 2018 2:25 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा पिछले चार वर्षों से संचालित योजना शिक्षा सहयोग योजना से जुड़कर समाज के होनहारों को सहयोग करने की अपील कई गई है। इसके तहत समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा में सहयोग किया जाता है। फोरम के एज्युकेशन विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन बलवंत चोरडिया के अनुसार, आर्थिक अभाव के कारण तेरापंथ समाज के होनहार बच्चे शिक्षा से वंचित न रहें इसी ध्येय को पूरा करने के लिए तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा शिक्षा सहयोग योजना के द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक मदद की जाती है। इसमें स्कूल/कॉलेज फीस, ड्रेस, किताबों का खर्च आदि प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कोटेचा एवं महामंत्री सुशील चोरडिया ने इस योजना से जुड़कर तेरापंथ समाज के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को पढ़ने में सहयोग की अपील की है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा सहयोग के अंतर्गत पूरे भारत से ऑनलाइन अप्लीकेशन मंगवाई जाती है एवं सभी डाक्यूमेंट का निरीक्षण हमारी एक्सपर्ट टीम से होने के बाद स्थानीय तेरापंथी सभा/टीपीएफ/युवक परिषद से सत्यापन करवाकर अमाउंट उनके खाते या स्कूल/कॉलेज में सीधे ट्रांसफर किया जाता है। जिससे स्कूल कॉलेज की फीस/ड्रेस/किताबों का खर्ज प्रदान किया जाता है। कल्याण परिषद के निर्णयानुसार, पिछले 4 वर्षों से टीपीएफ इस कार्य को संचालित कर रही है और अब तक 700 छात्र-छात्राओं को सहयोग प्रदान किया जा चुका है और 250 छात्र छात्राएं वेटिंग में हैं। समाज के सभी वर्ग के लोगों से अह्वान किया गया है कि तेरापंथ राष्ट्रीय सहयोग परियोजना में अपना आर्थिक सहयोग प्रदान कर बच्चों के भविष्य निर्माण में योगदान दें।
इस योजना में दानदाताओं से जन्मदिवस, सालगिरह तथा प्रियों के पुण्यतिथि व अन्य धार्मिक कार्यों पर भी सहयोग कर सकते हैं। श्री चोरडिया के अनुसार, मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह आचार्य प्रवर श्री  महाश्रमण जी के सान्निध्य में बैंगलोर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर  2000 से 2500 बच्चों को गोल्ड मेडल/सिल्वर मेडल/ब्रांज मेडल के साथ सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। इस हेतु समाज से सहयोग की अपील की गई है।
परियोजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए श्री चोरडिया कहते हैं कि समाज के जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनके भविष्य का निर्माण करना, मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन देना, उच्च शिक्षा क्षेत्र के चयन में मार्गदर्शन देना, सधार्मिक वात्सल्य की भावना का विकास करना, संघपति के प्रति अटूट श्रद्धा की भावना विकसित करना तथा धर्मसंघ में स्थानीय परिवारों से अधिकतम संपर्क करना है।
शिक्षा सहयोग योजना के अंतर्गत हर साल समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को ‘गणाधिपति पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी स्वर्ण पदक सम्मान’ , ‘युग प्रधान आचार्य श्री महाप्रज्ञ स्वर्ण पदक सम्मान’ , ‘महामनीषी आचार्य श्री महाश्रमण स्वर्ण पदक सम्मान’, ‘तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम स्वर्ण पदक’, ‘तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम कांस्य पदक सम्मान’ , ‘तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम स्वर्ण पदक सम्मान तथा विशेष सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है।
इस कार्यक्रम को सफलता से संचालित करने में मुंबई से सलिल लोढ़ा, कैलाश बाफना, बलवंत चोरडिया, मनीष कोठारी, डी.सी. सुराणा, दीपक डागलिया, राज सिंघवी, कमल मेहता, चंचल भंडारी, सुरेश राठौड़, टीपी डांगी, महावीर रांका, बजरंग बाफना, कपिल शिशोदिया, दिलखुश मेहता, कैलाश कोठारी, बी.एल. बोरडिया, मनीष कटारिया, अरुण भंडारी आदि योगदान दे रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रोल मॉडल स्केटर्स के नन्हें बच्चों ने बनाया स्केटिंग में वर्ल्ड रिकार्ड
Next Article सांताक्रूज में हिट युवा फिट युवा कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026
सलमान खान स्टारर मातृभूमि ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज
entertainment
November 13, 2026
“मैंने इससे पहले कभी छठ पूजा नहीं मनाई थी; ‘ये प्रेम मोल लिया’ में पहली बार इसका अनुभव करना मेरे लिए बेहद खास था”: आयुष्मान खुराना
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?