मुंबई। मुंबई में रोल मॉडल स्केटर्स और एम्पल मिशन के तत्वावधान में नन्हें बच्चों ने स्केटिंग में वर्ल्ड रिकार्ड बनाकर इतिहास रचा है। स्केटिंग रिकॉर्ड में दो भाग थे, ज़िग ज़ैग स्केटिंग और रोलर स्केट्स के साथ बास्केटबॉल को ड्रिबल करने वाले बच्चे। इनमें एक बच्चे ने आँखों पर पट्टी बाँधकर हूला हूपिंग करते हुए इनलाइन स्केटिंग किया। इन बच्चों को ट्रेंड करने वाले गिनीज़ रिकॉर्ड धारक ऋषि सरोडे, संस्थापक और निदेशक, रोल मॉडल स्केटर्स, पिछले 34 सालों से स्केटिंग कर रहे हैं। सभी बच्चों ने उन्हीं के मार्गदर्शन में यह कमाल किया।
शनिवार 22 दिसंबर, 2018 को बने इस रिकॉर्ड स्केटिंग कार्यक्रम का आयोजन पवई के हीरानंदानी इंटरनेशनल स्कूल, बीएमसी ग्राउंड में किया गया। जिसमें बच्चों के माता-पिता के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान इन नन्हें बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लगातार 7 मिनट हुए इस विश्व रिकार्ड आयोजन में जिन बच्चों ने भाग लिया उनमें जश सरोडे – 9 साल, अद्वैत सालस्कर – 8 साल, दुर्वा ठक्कर – 5 साल, आर्यन शुक्ला – 5 साल 11 महीने, वेदांत गुप्ता – 8 साल 03 महीने, स्वतित डुंगरिया – 7 साल, साएशा सतावत – 7 साल, किआन शेख – 7 साल 11 महीने, रेहान खान – 7 साल 09 महीने, जनीष गजरा – 9 साल 05 महीने, कीआरा अंबानी – 7 साल 02 महीने, सराना नदर – 7 साल हैं।
विश्व रिकार्ड बनने के बाद सभी स्केटर्स को स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस वर्ल्ड रिकार्ड आयोजन में सामाजिक जागरूकता संस्थान, एम्पल मिशन के डॉ अनील काशी मुरारका के विशेष योगदान रहा। उन्होंने हरसंभव इसे संभव करने में मदद किया तथा इन नन्हें बच्चों को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
रोल मॉडल स्केटर्स के नन्हें बच्चों ने बनाया स्केटिंग में वर्ल्ड रिकार्ड

