By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टीपीएफ के नेशनल कॉर्पोरेट प्रोफेशनल कांफ्रेंस ने सफलता के नए आयाम लिखे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

टीपीएफ के नेशनल कॉर्पोरेट प्रोफेशनल कांफ्रेंस ने सफलता के नए आयाम लिखे

Last updated: December 4, 2018 9:58 am
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

मुंबई। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम मुंबई ने तृतीय नेशनल कॉर्पोरेट प्रोफेशनल  कांफ्रेंस का भव्य आयोजन शासनश्री साध्वी श्री सोमलता जी एवं साध्वीवृंद के सानिध्य में कांदिवली स्तिथ आचार्य श्री तुलसी ओडीटोरीयम, तेरापंथ भवन में किया गया जिसकी थीम राखी गयी E3 Emerge-Excel-Expand। यह कांफ्रेंस कई मायनों में अद्वितीय रही। केंद्रीय मंत्री माननीय श्री सुरेश प्रभु जी ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हो कर इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अपने वक्तव्य में श्री सुरेश प्रभुजी ने इस कॉनफेरेन्स कोअध्यात्म एवं प्रोफेशनलिज्म के संगम का एक अद्भुत उदाहरण बताया। उन्होंने टीपीएफ को सभी प्रोफेशनल्स को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए धन्यवाद दिया तथा सुन्दर भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। प्रथम चरण मे टीपीएफ मुंबई अध्यक्ष दीपक डागलिया  ने सभी आगंतुकों, वक्ताओं तथा मेहमानों का स्वागत किया तथा कौशल विकास द्वारा प्रोफेशनल्स के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए टीपीएफ द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम के संयोजक श्री एस.के जैन ने कॉन्फ्रेंस के बारे मे विस्तृत जानकारी दी तथा प्रफ़ेशनल्स को सुनहरे भारत के लिए योगभूत बनने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम की विशेष बात रही टीपीएफ नेशनल टीम के पदाधिकारियों की सहभागिता, पुरे देश भर से विभिन्न ब्रांचो के अध्यक्ष, मंत्री एवं सद्स्यो की विशेष उपस्तिथी रही।
टीपीएफ राष्टीय अध्यक्ष श्री निर्मल कोटेचा ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में किये जा रहे मानव सेवा के कार्यों की सम्पूर्ण जानकारी दी तथा हर व्यक्ति को इस महनीय कार्य से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। निर्मल जी ने टीपीएफ की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी तथा सभी प्रोफेशनल्स को टीपीएफ से जुड़ने का आव्हान किया। राष्टीय टीम से महामंत्री श्री सुशील जी चोरडिया, कोषाध्यक्ष श्री विमल शाह, मुख्य न्यासी डॉ निर्मल चौरडीया, शिक्षा प्रोजेक्ट के चेयरमैन श्री बलवंत जी चोरडिया, फंडरेजिंग प्रोजेक्ट चेयरमैन श्री पंकज जी ओस्तवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कैलाशजी जाबक, आरबीट्रेटर विजयजी कोठारी, केंद्रीय सह मंत्री एवं पूर्व मुंबई अध्यक्ष श्री मनीष कोठारी, वेस्ट झोन सचिव श्री दिलखुश मेहता ने इस कार्यक्रम में शामिल हो कर तथा अपने विचार रख कर कांफ्रेंस प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया। टीपीएफ के पु्र्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सलिलजी लोढा ने भी अपने विचार रखे। STMF अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जी कोठारी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा भविष्य में भी टीपीएफ को सम्पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। साध्वी श्री सोमलता जी ने कार्यक्रम की सुन्दर शुरुआत नवकार मन्त्र से की। अपने वक्तव्य में साध्वी श्री ने जीवन में कार्य, परिवार और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाने के मन्त्र सिखाये। टीपीएफ गीत से चिराग़ पामेचा एवं मयूरी जैन ने कार्यक्रम की विघीवत शुरुआत की। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में वक्ताओं ने अपने विषय ज्ञान से श्रोताओं को अभिभूत कर दिया। अतिथि वक्ता वरिष्ठ सी ए श्री टी पी ओस्तवाल ने अपने विषय “can one afford tax avoidance any more?” पर प्रतिनिधियों को सम्पूर्ण जानकारी दी तथा देश और स्वयं के उज्जवल भविष्य के लिए सभी को टैक्स नियमों के पालन करने के लिए  प्रेरित किया। अतिथि वक्ता प्रोफेसर श्री समिश दलाल ने अपने विषय “Being and Hiring professionals in family business” विषय पर बहुत ही उत्साह एवं ऊर्जा के साथ अपनी विशिष्ठ शैली से श्रोताओं को वशीभूत कर दिया तथा एक छोटे व्यापार को बड़े उद्योग में परिवर्तित करने के गुरु मन्त्र दिए।
कार्यक्रम की सफलता में विशेष भूमिका निभाई कार्यक्रम के प्रायोजक  IIFL Securities LTD ने। इस कार्यक्रम को IIFL ने ना केवल अर्थ सहयोग प्रदान कराया अपितु अपने रिसर्च हेड अभिमन्यु सोफत को वक्ता के रूप में उपलब्ध कराया जिन्होंने  “Financial Decision for Creating MOAT” विषय की जानकारी दी तथा एक बड़ी कंपनी बनने के बाद किस तरह उसे मार्केट के उतार चढाव से बचा कर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जाय इस सीक्रेट को सबके समक्ष रखा। अतिथि वक्ता एवं टीपीएफ मुंबई सदस्य सीए श्री मदनलाल जी तातेड़ ने अपने विषय “Key To Success” पर अपना वक्तव्य दिया। आज का युवा केवल अर्थ संग्रह को ही अपने सफलता का पैमाना न समझे बल्कि अपनी गुणवत्ता को बढ़ाये जिससे सही मायनों में सफल हो सके।
कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत श्री बलवंत जी चोरडिया ने अपने वक्तव्य मे टीपीएफ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे किये जा रहे कार्यों जैसे मेधावी छात्र योजना, छात्रवृत्ति योजना, उच्च शिक्षा योजना जैसे अति महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी। सुश्री अनीता कुमठ ने अपने निजी जीवन में टीपीएफ के इन कार्यक्रमों से मिले हुए लाभ के बारे में बताया जिसकी बदौलत वो आज एक सफल एडवोकेट है तथा भारत की शीर्षस्थ लॉ फर्म में कार्यरत है। श्री पंकज ओस्तवाल ने  “Each One Teach One” योजना की पूरी जानकारी दी। पंकज जी के आह्वान पर कई व्यक्तियों ने इस योजना से जुड़ने का निर्णय लिया तथा पूरी परिषद् ने इन दान दाताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस चरण के अपने वक्तव्य में साध्वीश्री संचितयशाजी ने अनुप्रेक्षा के प्रयोग करवाये तथा शासनश्री साध्वी सोमलताजी ने “तनाव मुक्त जीवन” जीने के रहस्यों को उद्घाघाटित किया जिसका सभी कॉर्पोरेट्स एवं प्रफ़ेशनल्स ने खुले दिल से स्वागत किया। कार्यक्रम के चतुर्थ सत्र में जानेमाने मेंटलिस्ट श्री प्रवीन पंडिता ने अपने करतबों एवं मैजिक से पूरे सदन को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन मुंबई टीपीएफ मंत्री एडवोकेट राज सिंघवी ने किया। विशेष मार्गदर्शन रहा टीपीएफ मुंबई के सलाहकार श्री कैलाशजी बापना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी एल बेरडीयाजी एवं चंचलजी भंडारी का। कार्यक्रम की भव्य सफलता हेतु टीपीएफ मुंबई के कार्यकर्ता सह संयोजक रमेश सिंघवी, कोषाध्यक्ष कमल मेहता, डॉ कपिल सिसोदीया, अनिल चपलोत, हेमंत लोढा, अंकित डांगी, कपिल गोखरु, काजल सोलंकी, यश खाब्या, प्रमोद डांगी, विनोद कोठारी, अशोक धाकड, आशीष श्रीश्रीमाल, सिध्दार्थ जैन, अभिषेक दयाल, प्रेक्षा चौरडीया, गौरव कोठारी, मनीष रांका, गजसुख जैन, प्रीतम जैन, अमर बाफना एवं पुरी टीम का विशेष श्रम लगा। समाज के गणमान्य व्यक्तियो की रही उपस्तिथी जिसमे नवनिर्वाचित मुंबई सभा अध्यक्ष नरेंन्द्रजी तांतेड, ख्यालिलालजी तांतेड, भंवरलालजी कर्णावट, कमलेशजी बोहरा, जवरीमलजी नौलखा, रमेशजी चौधरी, चेतनजी कोठारी, अर्जुनजी चौधरी, मेवाड प्रोफेशनल संघ की टीम से जितेंद्र लोढ़ा, पूनम कंटालिया तथा सदस्य, JCAF के अध्यक्ष श्री शांतिलालजी कोचर एवं अन्य गणमान्य। राजस्थान पत्रिका के मुंबई एडिटर उरुक्रमाजी शर्मा एवं ग्लोबल एडव्याटजर्स से संजीवजी गुप्ता की भी रही विशेष उपस्तिथी जो कि इस कार्यक्रम मे मीडिया पार्टनर एवं आउटडोर पार्टनर थे ।टीपीएफ मुंबई के सह मंत्री राहुल डांगी ने कांफ्रेंस की सफलता के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सत्येंद्र के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, 54 कंपनियां बनाकर जुटाया काला धन
Next Article देश का 36वा आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर मानव सेवा को लोकार्पित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?