छपरा:छपरा से सूरत जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की लगभग 13 बोगियां गौतम स्थान हाल्ट के पास बेपटरी हो गईं। इस हादसे में करीब 50 यात्रियों को मामूली चोट आई है। हादसे के करीब आधे घंटे तक कोई भी रेल अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। गाड़ी की स्पीड कम थी, इसलिए एक बड़ा रेल हादसा टल गया। हादसे के बाद मौके पर काफी अफरातफरी का माहौल रहा। इस हादसे के बाद अप और डाउन के बीच रेल यातायात बाधित हो गया है। दोनाें तरफ की ओर से आने जाने वाली ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई है।

