By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तानाजी सिर्फ एक स्टेट के नहीं बल्कि पूरे देश के थेः अजय देवगन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainmentinterview

तानाजी सिर्फ एक स्टेट के नहीं बल्कि पूरे देश के थेः अजय देवगन

Last updated: December 29, 2019 2:55 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

जल्द ही फिल्म अभिनेता अजय देवगन और काजोल एक साथ फिल्मी परदे पर पति-पत्नी की भूमिका में में नजर आने वाले हैं और वह फिल्म है ‘तान्हाजी- अनसुंग वारियर’। तानाजी मालुसरे वह योद्धा थे, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के एक आदेश पर अपने बेटे की शादी छोड़कर युद्ध के लिए निकल पड़े थे और किला भी जीत लिया था लेकिन उस युद्ध में वह जीवित वापस ना आ सके। उनकी इस वीरता के बारे में खुद छत्रपति शिवाजी महाराज ने कहा था – ‘गढ़ आया पर सिंह गया’। यह बात आज भी तानाजी की वीरता की कहानी के साथ पाठ्यक्रमों में शामिल है।
फिल्म की खास बात यह है कि अजय देवगन इस फिल्म में तानाजी मालुसरे के किरदार में नजर आएंगे जबकि उनकी रीयल लाइफ वाइफ काजोल तानाजी मालुसरे की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का रोल प्ले कर रही हैं। पिछले दिनों हुए इंटरव्यू में रीयललाइफ वाइफ-हस्बैंड अजय-काजेल ने फिल्म को लेकर काफी खुलकर बातचीत की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश-
अजय देवगन कहते हैं कि तानाजी मालुसरे के बारे में इतिहास में काफी कम लिखा गया है, जो ऐसे वीर योद्धाओं के साथ नाइंसाफी है, इन पर काफी कुछ लिखा जाना चाहिए। साथ ही इन्हें नई पीढ़ी को पढ़ाया जाना चाहिए ताकि उन्हें अपने देश के ऐसे महान वीर योद्धाओं के बारे में पता चल सके। वे कहते हैं कि इतिहास लिखते समय ब्रिटिश लोगों ने हमारे लोगों के इतिहास को दबा दिया, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि भारतीय लोग अपने महापुरुषों का इतिहास पढ़ें। इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने अनसंग वॉरियर नामक सीरीज शुरू की है। अजय बताते हैं कि तानाजी मालुसरे लड़े तो पूरे देश के लिए लेकिन उन्हें एक स्टेट तक ही सीमित कर दिया गया। ऐसे योद्धा पूरे देश में हैं, जो लड़े देश के लिए लेकिन जब उनके बारे में लिखा गया तो बस एक राज्य तक ही सीमित कर दिया गया। अगर इनके बारे में भरपूर लिखा गया होता तो पूरे देश का नक्शा बदल गया होता। आप खुद समझ सकते हैं कि औरंगजेब ने प्लान बनाया था कि पूरे देश पर कब्जा जमाएंगे लेकिन उसे रोका गया। इन चीजों के बारे मे देश का जानना जरूरी है। पूरे देश को जानना चाहिए कि जब आजादी मिली तो कितनी जाने गई और किस तरह हमारे वीरों ने अपना बलिदान दिया, तब हम इस इतिहास को ज्यादा संभालकर रखेंगे। उन्होंने जो त्याग किए वह हम नहीं कर सकते, वह लोग अलग थे।
आपने क्या सोचकर फिल्म बनाने के लिए तानाजी की जीवनी चुनी? इस सवाल के जवाब में अजय कहते हैं कि कहानी अच्छी होने के साथ-साथ इसमें सबकुछ है। कमर्शियल उद्देश्य तो होता ही है इसके अलावा देखते हैं कि स्ट्रांग इमोशन, ड्रामा, एक्शन सबकुछ हो, जिससे लोग कनेक्ट हों और जो सबसे खास बात है वह यह कि फिल्म में स्ट्रांग मैसेज है।
फिल्म को लेकर प्रीपरेशन के सवाल पर अजय ने कहा कि लड़ाई, चढ़ाई, तलवारबाजी आदि पर तो मेहनत की ही साथ ही जो सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ी वह थी कहानी और रिसर्च पर। क्योंकि तानाजी पर कुछ दो-चार किताबों और पन्नों के अलावा कुछ ज्यादा सामग्री उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में इतने थोड़े में दो घंटे की फिल्म बनाना काफी मेहनत का काम है। फिल्म को लेकर लोगों के ऐतराज की बात पर वह कहते हैं कि लोग अलग-अलग तरह से सोचते हैं। कोई कहता है हमारे थे, कोई कहता है हमारे थे लेकिन कोई यह नहीं कहता कि देश के आदमी थे। हमारे लिए यह इम्पॉर्टेंट नहीं होना चाहिए कि वह व्यक्ति किस राज्य का था, बल्कि यह होना चाहिए कि उन्होंने जो किया वह पूरे देश के लिए किया। हालांकि हम इस फिल्म में वह नहीं दिखा रहे हैं, हम दिखा रहे हैं कि वह पूरे देश के थे, और जो किया वह पूरे देश के लिए किया।
अजय महसूस करते हैं कि दर्शक बदले हैं। सोसायटी की चॉइस बदली है। हमें सोसायटी की चॉइस के हिसाब से ही फिल्में बनानी होती हैं। आज ऐसी फिल्में दर्शक पसंद कर रहे हैं। हमने पूरी कोशिश की है कि किसी तरह का विवाद ना हो फिर भी अगर किसी को कुछ चीजों पर ऐतराज हो सकता है।
फिल्म की शूटिंग को लेकर अजय बताते हैं कि चूंकि थ्रीडी में बनी है, इसलिए कई चीजें आसान नहीं थीं। कई चीजें हैं जो पहली बार हुई हैं। इसीलिए क्वालिटी बहुत अच्छी आई है और कुछ चीजें तो हिन्दुस्तान में पहली बार की गई है। फिल्म के सेट को लेकर कहते हैं कि सभी सेट बनाए गए हैं क्योंकि सोलहवीं सदी का लोकेशन कहीं मौजूद ही नहीं हैं। अजय बताते हैं कि तानाजी की तेरहवीं पीढी के लोग सेट पर आते थे, उन्होंने भी काफी कुछ बताया।
सैफ अली खान के बारे में बताया कि उन्होंने बहुत अच्छी एक्टिंग की है। कई सीन को लेकर हम दोनों ने ही काफी मेहनत की है। इससे पहले अपने ऐतिहासिक किरदार भगत सिंह और वर्तमान में तानाजी का किरदार के अंतर को लेकर कहते हैं कि दोनों में कोई अंतर नहीं है, दोनों ही देश के महान लोग थे और जो किया वह देश के लिए था।
फिल्म ‘तान्हाजी-अनसुंगर वारियर’ देशभर के थिएटर्स में 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय देवगन, काजोल के अलावा सैफ अली खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। निर्देशन ओम राउत ने किया है।

  • दिनेश कुमार (dinesh@surabhisaloni.com)
TAGGED:Ajay DevgninterviewKajolSurabhi SaloniTanhaji: The Unsung WarriorTanhajiTheUnsungWarrior

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेरापंथ भवन कांदिवली में त्रिदिवसीय प्रेक्षाध्यान कार्यशाला सम्पन्न
Next Article हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण का राहुल, ममता, स्टालिन और तेजस्वी समेत ये विपक्षी नेता बने गवाह

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?