By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण का राहुल, ममता, स्टालिन और तेजस्वी समेत ये विपक्षी नेता बने गवाह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण का राहुल, ममता, स्टालिन और तेजस्वी समेत ये विपक्षी नेता बने गवाह

Last updated: December 29, 2019 6:08 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

रांची: झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने रविवार को शपथ ली। रांची में आयोजित शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान विपक्षी दलों के कई बड़े नेता इसके गवाह बने। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन, बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी जैसे देश के तमाम नेता रांची पहुंचे।
विपक्ष ने हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह को शक्ति प्रदर्शन के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की। हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत कई बड़े नेता समारोह में शामिल नहीं हुए। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथग्रहण में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों में राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल और पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी हैं।
वहीं आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी, कांग्रेस के नेता और झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह समेत कई और नेता इस शपथग्रहण का गवाह बने। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी इस दौरान मंच पर मौजूद रहे। हालांकि अरविंद केजरीवाल इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज करा सके। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रधानमंत्री, सभी मुख्यमंत्रियों, बड़े नेताओं एवं सम्माननीय लोगों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि निजी कारणों से ये लोग यहां उपस्थित नहीं हो सके।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीएसपी सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं सकीं। हाल ही खत्म हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को जीत मिली थी। गठबंधन ने बीजेपी की रघुबर दास सरकार को चुनावों में मात दी थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तानाजी सिर्फ एक स्टेट के नहीं बल्कि पूरे देश के थेः अजय देवगन
Next Article दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अमिताभ बच्चन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?