सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत के खिलाफ उनकी जमीन में सीरीज जीतना बेहद खास- एरॉन फिंच
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत के खिलाफ उनकी जमीन में सीरीज जीतना बेहद खास- एरॉन फिंच

Last updated: February 28, 2019 7:43 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बेंगलुरू:भारत में पहली बार टी-20 सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा है कि भारत में कोई भी सीरीज जीतना बेहद खास है। ऑस्ट्रेलिया ने विस्फोटक बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल (नाबाद 113) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर बुधवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे और अंतिम टी-20 क्रिकेट मैच में भारत को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर ली। मेहमान टीम ने पहला मैच भी तीन विकेट से जीता था।

फिंच ने मैच के बाद कहा कि भारत के खिलाफ उनकी जमीन में किसी भी तरह की सीरीज जीतना बेहद खास है। मैक्सवेल ने शानदार पारी खेली। मैं यहां एडम जम्पा का भी उल्लेख करना चाहूंगा, जिन्होंने इस विकेट पर बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने कहा, “हम विश्व कप के लिए पिछले 10-11 महीनों से टीम का निमार्ण कर रहे हैं। इस दौरान कुछ निराशा भी हाथ लगी है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि हमने उस समय से लेकर अब तक बहुत सुधार किया है।”

भारत को अकेले हराने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने बनाया यह रिकॉर्ड
विस्फोटक बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल ने अपनी तूफारी नाबाद 113 रनों की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से जीत दिलाई। अपनी शतकीय पारी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल में भारतीय सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय टी20 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आरोन फिंच (89) के नाम दर्ज था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में पहली बार टी20 सीरीज हारा भारत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अपने घर में पहली अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज हारा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (नाबाद 72) की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रनों का स्कोर बनाया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने दो गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। ग्लैन मैक्सवेल 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रनों की तूफानी पारी खेली।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बालाकोट हमला की रणनीति बनाने वाले डोभाल हैं इस खास काम में माहिर
Next Article चाहे देश विरोधी कहें, लेकिन मैं एयर स्ट्राइक का समर्थन नहीं करती हूं:महबूबा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान
social
August 30, 2026
नानी और कीर्ति सुरेश की जबरदस्त एनर्जी से भरपूर ‘द पैराडाइज’ का ‘येशा नागुला’ रिलीज, अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया म्यूजिक!
entertainment
August 30, 2026
सामाजिक सरोकार के दो महत्वपूर्ण आयामों को लेकर तेयुप चेंबूर और बीएमसी की सबसे कम उम्र की नगरसेविका के बीच सार्थक संवाद
social
August 30, 2026
विधायक मंगेश कुडालकरजी ने किया ‘Vision for Visionless 2.0’ एवं ‘MBDD’ के बैनर का अनावरण
social
August 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?