By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: Success story: बस्ती के लाल शिवेंद्र पांडेय ने पहले प्रयास में पास की IAS परीक्षा: जाने साधारण किसान परिवार से निकले सितारे की प्रेरणादायक सफलता की गाथा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

Success story: बस्ती के लाल शिवेंद्र पांडेय ने पहले प्रयास में पास की IAS परीक्षा: जाने साधारण किसान परिवार से निकले सितारे की प्रेरणादायक सफलता की गाथा

Neeraj UP Bureau
Last updated: October 31, 2025 11:44 am
Neeraj UP Bureau
Share
3 Min Read
SHARE

नीरज राज/बस्ती(यूपी)।:- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रुधौली ब्लॉक के छोटे से गांव भीटा खास में जन्मे शिवेंद्र पांडेय ने असंभव को संभव कर दिखाया है। एक साधारण किसान परिवार के बड़े बेटे शिवेंद्र ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 में पहले ही प्रयास में आईएएस अधिकारी बनकर इतिहास रच दिया। यूपीएससी ने शुरू में 114 अभ्यर्थियों को मेरिट कम होने के कारण रिजर्व लिस्ट में रखा था जिसमें शिवेंद्र भी शामिल थे। लेकिन आयोग की अंतिम मंजूरी के बाद उनका चयन पक्का हो गया। यह खबर जैसे ही गांव पहुंची, पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। खबर को सुनते ही शुभचिंतक रिश्तेदार और पड़ोसी खुशी से झूम उठे।

आपको बता दें कि शिवेंद्र के पिता देवनाथ पांडेय एक मेहनती किसान हैं जो खेतों में पसीना बहाते हैं। मां मंजू देवी रुधौली विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नरही में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। तीन संतानों में सबसे बड़े शिवेंद्र की यह सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। छोटी बहन शिवांगी पांडेय ने बीएससी और बीएड की पढ़ाई पूरी कर ली है, जबकि छोटा भाई दीपांकर पांडेय बीएससी के बाद लखनऊ में यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। पिता देवनाथ भावुक होकर बताते हैं शिवेंद्र बचपन से ही पढ़ाई में गहरा रुचि रखता था। वह घंटों किताबों में डूबा रहता था। हमें अपने बेटे पर बेहद गर्व है। घर के सभी सदस्य इस उपलब्धि पर खुशी से झूम रहे हैं।

शिवेंद्र की शिक्षा की शुरुआत बस्ती शहर के इंडियन पब्लिक स्कूल से हुई, जहां उन्होंने हाईस्कूल तक की पढ़ाई पूरी की। स्कूल के प्रबंधक कैलाश नाथ दुबे कहते हैं, “शिवेंद्र शुरू से ही एकाग्र और मेहनती छात्र थे। वे पढ़ाई में पूरा मन लगाते थे। उनकी यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित कर रही है। हम उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं।” हाईस्कूल के बाद शिवेंद्र ने इंटरमीडिएट जीएन कॉलेज, गोरखपुर से पूरा किया। फिर कोटा में एक साल कड़ी तैयारी के बाद कुरुक्षेत्र से बीटेक की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग पूरी होते ही उन्होंने आईएएस की राह पकड़ ली और शिद्दत से जुट गए। महज एक प्रयास में उन्होंने यूपीएससी की कठिन परीक्षा फतह कर ली, जो लाखों युवाओं का सपना होती है।

TAGGED:Basti newsIas parikshaSuccess story

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बस्ती के डॉ. वी.के. वर्मा को मिला ‘बेस्ट आयुष फिजिशियन अवार्ड’, UP उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया सम्मानित
Next Article Basti news: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?