मुंबई: सप्ताह में आज बुधवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सुबह बीएसई 183.81 अंक ऊपर और निफ्टी 53.15 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। ट्रेडिंग के पहले घंटे में बीएसई में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। करीब 10:15 AM के बाद बीएसई में फिर से बढ़त देखने को मिली। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 1051 अंक ऊपर और निफ्टी 299 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई 995.92 अंक या 3.25% ऊपर 31,605.22 पर और निफ्टी 31,605.22 पॉइंट या 3.17% ऊपर 9,314.95 पर बंद हुआ। आज एक्सिस बैंक के शेयर में 13 फीसदी से ज्यादा का उछाल रहा। इससे पहले मंगलवार को बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ था। कारोबार के अंत में बीएसई 63.29 अंक नीचे 30,609.30 पर और निफ्टी 10.20 पॉइंट नीचे 9,029.05 पर बंद हुआ।
बीएसई के इन बैंक के शेयरों में बढ़त
| बैंक | बढ़त (%) |
| एक्सिस बैंक | 13.46 % |
| ICICI बैंक | 8.89 % |
| फेडरल बैंक | 7.02 % |
| RBL बैंक | 6.88 % |
| HDFC बैंक | 5.70 % |
| इंडसइंड बैंक | 5.69 % |
| कोटक बैंक | 5.85 % |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 4.76 % |
| सिटी यूनियन बैंक | 1.71 % |
बीएसई पर करीब 37 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 123 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,497 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,380 कंपनियों के शेयर बढ़त में 945 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 34 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 82 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 279 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 196 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

