मुम्बई : तेरापंथ धर्म संघ की युवाओ की संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की शाखा तेरापंथ युवक परिषद सायन कोलीवाड़ा द्वारा अभातेयुप के सबसे लोकप्रिय उपक्रम सरगम जिसके माध्यम से समाज में मौजूद प्रतिभाओं को निखारने की कोशिश के साथ साथ उन्हें बड़ा प्लेटफॉर्म प्रदान करना भी हैं। सरगम की सफलता के बाद सरगम द्वितीय के आयोजन को लेकर लोगों में उत्सुकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई स्पांसर को स्पांसर इस आयोजन से जुड़ चुके हैं। जिसमें स्पांसर के तौर पर स्वर्ण मुद्रा से मीठालाल धाकड़ और नीलेश पामेचा, सेट्स ज्वेलरी से जीतमल, रमेशकुमार, जुगराज, राहुल बोहरा, स्पांसर नाइस इंश्योरेंस से चिराग गणपत डागलिया, तेजप्रकाश, चिराग, जिगर डांगी, फ़ूड को पार्टनर एम एम हॉस्पिटालिटी महेंद्र कुमार मीठालाल आमेटा, हॉस्पिटालिटी पाटर्नर श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन, इवेंट्स पाटर्नर वीरा इवेंट्स ने हामी भरी हैं।
संघ गायक कमल सेठिया इस आयोजन में चारचांद लगाने के लिए संचालक के रूप में होंगे। वही सभी पार्टीसिपेंट्स को दो बार परफार्म करने का मौका मिलेगा। वही इस आयोजन में भिक्षु भक्ति सुधा मैसूर (तेयुप), भिक्षु प्रज्ञा मंडली हैदराबाद (तेयुप), हुबली मित्र मंडल (तेयुप), भिक्षु श्रद्धा स्वर राजाजीनगर (तेयुप), प्रज्ञा संगीत सुधा बैगलोर (तेयुप), स्वरांजलि ग्रुप डोम्बिवली (तेयुप), दीपा भक्ति नंदन ग्रुप डोम्बिवली(तेयुप), तुलसी राजघराना ग्रुप कांदिवली (तेयुप), तुलसी सुर सरगम घाटकोपर (तेयुप), श्री भिक्षु भक्ति मंडल सांताक्रुज (तेयुप), और महाश्रमण भजन मंडली कोपरखैरने (तेयुप) अपने स्वरों के जादू को बेखेरेंगे। इस आयोजन में भक्ति के गीतों के साथ साथ देश भक्ति के गीत भी लोगों में जोश भरने के लिए प्रतिभागियों द्वारा गए जाएंगे।

