By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सर्दियों में रोज खाएं बस 100 ग्राम मूंगफली
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

सर्दियों में रोज खाएं बस 100 ग्राम मूंगफली

Last updated: December 4, 2018 4:09 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

 मूंगफली आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है. मूंगफली में वे सारे तत्व पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं. हकीकत यह है कि सर्दियों में मूंगफली का सेवन बहुत ही गुणकारी रहता है. अधिकतर लोग इसे स्वाद के तौर पर खाते हैं. लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि यह आपके शरीर को किस तरह फायदा पहुंचाती है. यकीन मानिए इससे होने वाले फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे. सेहत के खजाने से भरपूर मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शारीरिक वृद्धि के लिए जरूरी है. मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है. इसे खाने से ताकत मिलती है. आगे पढ़िए मूंगफली के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से.
कब्ज दूर करें
यदि आपको कब्ज की समस्या रहती है तो हर रोज एक हफ्ते तक 100 ग्राम मूंगफली खाइए. ऐसा करने से मूंगफली में तत्व आपकी पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं में राहत देंगे. इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है.
शरीर को ताकत दें
जिस तरह बादाम और अंडे का सेवन शरीर को ताकत देता है, उसी प्रकार मूंगफली खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है. इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है. सर्दियों में इसका सेवन करना आपके लिए अच्छा रहेगा.
गर्भवती के लिए फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होता है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है. साथ ही गर्भवती महिला को भी इससे ताकत मिलती है.
त्वचा के लिए फायदेमंद
ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली आपकी त्वचा को भी कोमल और नम बनाए रखता है. कई लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर भी करते हैं. आप भी मूंगफली पीसकर इस पेस्ट तैयार कर सर्दियों में अपनी रुखी त्वचा से निजात पा सकती हैं.
दिल की बीमारी से दूर रखें
यदि आपके परिवार में कोई दिल का रोगी है तो उनके लिए मूंगफली का सेवन बहुत फायदेमंद रहेगा. मूंगफली खाने वाले व्यक्ति को दिल से जुड़े रोग होने का खतरा बहुत कम होता है. साथ ही मूंगफली के नियमित सेवन से खून की कमी नहीं होती.
एंटी एजिंग
मूंगफली बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में भी कारगर है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैं. मूंगफली का सेवन करने वाले लोगों की उम्र वास्तविक उम्र से कम दिखाई देती है.
हड्डियां मजबूत हो
मूंगफली का प्रतिदिन सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं. इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है. ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बुलंदशहर हिंसा में किसी संगठन का हाथ नहीं, योगेश राज की गिरफ्तारी के प्रयास जारी: आनंद कुमार
Next Article सीकर में पीएम का कांग्रेस पर निशाना, आए दिन करती है सेना का अपमान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?