मुंबई: महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए आज से काम करने को लेकर एक नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके तहत अब सरकारी कर्मचारी सप्ताह में सिर्फ 5 दिन काम करेंगे। सरकार के इस फैसले के खिलाफ सोलापुर के एक बिजनेसमैन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में पीआईएल (जनहित याचिका) दायर की है। अदालत ने याचिका को स्वीकार कर लिया। जल्द ही इस पर सुनवाई होगी।
कई विभाग को इस नियम से अलग रखा गया
बिजनेसमैन महेश गायकवाड ने पीआईएल में कहा है कि सरकार का यह फैसला उन लोगों के प्रति भेदभाव है जो 24 घंटे काम करते हैं। सरकार ने इस नियम से हॉस्पिटल, वाॅटर सप्लाई स्टॉक, डिस्पेंसरी, पुलिस, जेल स्टाफ और फायर ब्रिगेडकर्मियों को अलग रखा है। महेश चाहते हैं कि सरकार के उस ऑर्डर को नष्ट कर दिया जाए, जिसके तहत कहा गया है कि हर सरकारी कर्मचारी को 45 मिनट अतिरिक्त काम करना पड़ेगा।
इससे पहले महीने में दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी हुआ करती थी। पिछले सोमवार को सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए सप्ताह में 5 दिन कामकाज का नियम बनाया है।

