सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: परमबीर सिंह ने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभाला
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

परमबीर सिंह ने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभाला

Last updated: February 29, 2020 7:45 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: शनिवार दोपहर परमबीर सिंह ने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर के रुप में पदभार ग्रहण किया।1988 बैच के आईपीएस अफसर परमबीर सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हुए संजय बर्वे की जगह कमिश्नर बने हैं। इससे पहले वे भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के तौर पर तैनात थे। परमबीर को ‘अंडरवर्ल्ड स्पेशलिस्ट’ के तौर पर भी माना जाता है।

पदभार ग्रहण करने के बाद परमबीर सिंह ने कहा- ‘इस पद पर महान लोग बैठ चुके हैं। सरकार ने मुझे इस पद योग्य समझा, इससे बहुत सम्मनित महसूस कर रहा हूं।’ कहा- ‘मैं आगे भी कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत रखूंगा। सड़कों पर होने वाले जुर्म, महिला सुरक्षा और अंडरवर्ल्ड पर लगाम लगाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।’

परमबीर मालेगांव ब्लास्ट की जांच के दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आए थे। उस दौरान कहा गया कि सिंह के पास इस मामले की जांच थी और उनके प्रयास से ही प्रज्ञा पर शिकंजा कसा था। हालांकि हेमंत करकरे उस वक्त एटीएस चीफ थे।

एटीएस में आईजी रह चुके हैं परमबीर

परमबीर एटीएस में डिप्टी आईजी के पद पर भी रह चुके हैं। सिंह का सर्विस रिकाॅर्ड अच्छा रहा है। वे चंद्रपुर और भंडारा के जिला पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर की रेस में परमबीर के साथ पुणे पुलिस आयुक्त के वेंकटेशम और 1988 बैच के आईपीएस अफसर रजनीश शेठ का भी नाम था।

बर्वे को 2 बार दिया गया था एक्सटेंशन
आज सेवानिवृत्त हुए संजय बर्वे पहले 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उन्हें उस समय 3 महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। 30 नवंबर को एक्सटेंशन खत्म होने के बाद एक बार फिर से उन्हें एक्सटेंशन दिया गया, जो आज खत्म हो गया।

‘अंडरवर्ल्ड स्पेशलिस्ट’ के तौर पर जाने जाते परमबीर सिंह
परमबीर को अंडरवर्ल्ड नेटवर्क की पूरी जानकारी है। 1993 के सीरियल बम ब्लास्ट के एक आरोपी को भी उन्होंने पकड़ा था। इसके अलावा ठाणे पुलिस कमिश्नर रहने के दौरान उन्होंने ड्रग्स रैकिट केस में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को आरोपी बनाया। ड्रग्स रैकिट के केस में चंडीगढ़ के डीआईजी शाजी मोहन को भी गिरफ्तार किया था। अपने करियर में परमबीर सिंह ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े बहुत सारे ऑपरेशन किए।

इकबाल कासकर को पकड़ने में भी बड़ी भूमिका
सितंबर 2017 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर की गिरफ्तारी के वक्त परमबीर ठाणे के पुलिस कमिश्नर थे। इकबाल को बिल्डर से उगाही की धमकी के आरोप में ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राधा यादव ने शानदार परफॉर्मेंस का क्रेडिड दिया गेंदबाजी कोच नरेंद्र हिरवानी को
Next Article सप्ताह में सिर्फ 5 दिन काम का नियम लागू
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?