By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सूर्योदय से पहले अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस टीम, मकसद पता नहीं!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सूर्योदय से पहले अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस टीम, मकसद पता नहीं!

Last updated: June 13, 2026 1:58 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के एक बड़े दल ने शनिवार तड़के तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचकर राजनीतिक हलकों में नयी अटकलों को जन्म दे दिया। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब श्री बनर्जी विभिन्न मामलों में चल रही जांचों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पुलिस दल शनिवार तड़के करीब तीन बजे पतुआपाड़ा स्थित आवास पर पहुंचा। उनके साथ केंद्रीय बलों के जवान भी मौजूद थे, जिन्हें घर के बाहर तैनात रखा गया था।
सूत्रों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक घर के लोगों को आवाज लगायी और इंतजार करने के बाद उन्हें परिसर में प्रवेश की अनुमति मिली। सूत्रों के अनुसार, दल में शालबनी थाने के अधिकारी भी शामिल थे। महिला पुलिसकर्मी भी पुलिस टीम का हिस्सा थीं। पुलिस किस मामले के सिलसिले में श्री बनर्जी के आवास पर पहुंची थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आवास के बाहर कई पुलिस वाहन खड़े रहे और अधिकारी चार घंटे से अधिक समय तक परिसर के भीतर मौजूद रहे।
सुबह सात बजे के बाद कुछ अधिकारी बाहर निकले और आपस में चर्चा करने के बाद फिर आवास के भीतर चले गये। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है, जब दो दिन पहले ही पश्चिम बंगाल विधानसभा से जुड़े कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने श्री बनर्जी से भवानी भवन में साढ़े पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर वह गुरुवार शाम जांचकर्ताओं के समक्ष उपस्थित हुए थे। देर रात पूछताछ समाप्त होने के बाद श्री बनर्जी कालीघाट स्थित पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास गये थे।
उच्च न्यायालय ने उनकी संरक्षण याचिका पर सुनवाई के दौरान सीआईडी को दो सप्ताह तक उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था। न्यायालय ने उन्हें जांच में सहयोग करने को कहा था।
इस बीच, शुक्रवार को सीआईडी अधिकारियों ने एक अलग साइबर शिकायत के सिलसिले में भी श्री बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास का दौरा किया था। यह शिकायत साल्ट लेक में उनके कथित बयान को लेकर दर्ज कराई गयी थी। जांचकर्ता उन्हें 16 जून को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का नोटिस देने गये थे। उस समय श्री बनर्जी घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण अधिकारियों को उनके लौटने तक कई घंटे इंतजार करना पड़ा। बाद में उन्हें नोटिस तामील कराया गया। श्री बनर्जी को 16 जून को साइबर मामले में पूछताछ के अलावा कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में भी 14 जून को सीआईडी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है। इसके अतिरिक्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में उन्हें 15 जून को तलब किया है। शनिवार की इस पुलिस कार्रवाई ने विशेष रूप से शालबनी थाने के अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर नये सवाल खड़े कर दिये हैं। कालीघाट थाने के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस अथवा जांच एजेंसियों की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि श्री बनर्जी के आवास पर की गयी ताजा कार्रवाई किस शिकायत या मामले से संबंधित है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘गवर्नर’ को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता, बुकमायशो ट्रेंड्स में दिखा फिल्म का जबरदस्त बज!
Next Article मनोज बाजपेयी के करियर की सबसे बड़ी थिएटर ओपनिंग, विपुल अमृतलाल शाह की ‘गवर्नर’ ने भारत में कमाए ₹1.1 करोड़!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

छात्र पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे हैं और मोदी उन्हें ‘माफ’ करने की बात करते हैं : राहुल
national
August 5, 2026
यश राज फिल्म्स ने भारत की अगली पीढ़ी की स्वतंत्र संगीत प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए ‘राह रिकॉर्ड्स’ लॉन्च किया
entertainment
August 5, 2026
समान खान की फीस को लेकर फैली खबरों पर मेकर्स का आया बड़ा बयान, मुंबई में जाने कब से शुरू होगी SVC63 की शूटिंग
entertainment
August 5, 2026
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की जोड़ी बनी डीसी का सबसे बड़ा सरप्राइज़, जिसे देखने का इंतज़ार रहेगा!
entertainment
August 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?