By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सूखा मामले में सरकार का HC में हलफनामा दायर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

सूखा मामले में सरकार का HC में हलफनामा दायर

Last updated: May 25, 2019 7:44 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:सूखे को लेकर उठाए गए कदम पर राज्य सरकार की तरफ से बॉम्बे हाईकोर्ट में हलफनामा दायर किया गया। हाईकोर्ट ने सरकार पर नाराजगी जताते हुए शुक्रवार तक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था और अगली सुनवाई 27 मई को तय कर रखा है। याचिकाकर्ता डॉ. संजय लाखे पाटील ने हलफनामे में न्याय अधिकार क्षेत्र पर उठाए मुद्दे को निराधार बताया। पाटील ने कहा कि सूखा जैसे मुद्दे पर सरकार को गंभीरता से जवाब देना चाहिए। न्याय अधिकार क्षेत्र को लेकर पहले भी सुनवाई हो चुकी है।
याचिकाकर्ता के मुताबिक, राज्य सरकार ने गुरुवार को हलफनामा दायर किया है। इसकी प्रति उन्हें मुहैया कराई गई है। इसमें सरकार ने अब तक सूखा से निपटने के लिए उठाए गए उपाय व योजना के बारे में बताया है। कमजोर मॉनसून के बाद सरकार ने अक्टूबर में 358 में से 151 तहसील को सूखा ग्रस्त घोषित किया है। सरकार ने सूखा से निपटने के लिए 4 हजार 909 करोड़ रुपये दिए हैं। इसमें से जिला प्रशासन ने सूखा से निपटने के लिए बनाए गए प्रावधानों के तहत 4,412 करोड़ रुपये 67 लाख 32 हजार 96 किसानों के सीधे बैंक खाते में जमा कराए हैं।
इसी हलफनामे में सरकार ने दायर याचिका के न्याय अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाते हुए खारिज करने की मांग किया है। याचिकाकर्ता ने कहा कि सोमवार को हाई कोर्ट में सूखा मामले में सुनवाई है। उनकी याचिका हाई कोर्ट में सूखा जैसे गंभीर मुद्दे पर है और सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों को लेकर है। सरकार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कार्य और खर्च पर चुप्पी साधे है। खरीफ फसल के लिए 31 मार्च तक सूखा घोषित करना होता है, लेकिन सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। इसीलिए वे सूखा पर अपने उठाए गए सवालों को हाई कोर्ट में रखेंगे।
छोटे जानवरों के लिए एक दिन में 10 लीटर पानी : याचिकाकर्ता ने कहा कि सरकार की तरफ से एक मनुष्य के लिए हर दिन 20 लीटर, छोटे जानवरों के लिए10 लीटर और बड़े जानवरों के लिए 35 लीटर पानी देने की बात कही गई है। यह सभी मुद्दे सरकार के हलफनामा में है। पिछली सुनवाई में मुख्य सरकारी वकील गैर-हाजिर थे। अब सोमवार को सरकार की तरफ से होने वाली जिरह पर नजर रहेगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ट्रंप ने मोदी को फोन कर दी मुबारकबाद, दोनों जी-20 में करेंगे मुलाकात
Next Article नकली दूध खराब कर सकता है आपकी किडनी, ऐसे करिए पहचान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?