साना:सऊदी अरब की नेतृत्ववाली सेना द्वारा किये गये हवाई हमले में कम से कम 32 लोग मारे गए हैं। यमन के विद्रोही समूह द्वारा संचालित अल मासिरा न्यूज चैनल ने शनिवार को यह जानकारी दी।
चैनल ने बताया कि यमन के उत्तरी प्रांत अल-जावफ में आज सऊदी अरब की नेतृत्ववाली सेना ने हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम 32 लोग मारे गए। चैनल के अनुसार मारे गए लोग दुर्घनाग्रस्त लड़ाकू विमान टोनार्डो को देखने के लिए इकट्ठा हुए थे।
इसी दौरान सऊदी अरब की नेतृत्ववाली सेना ने हवाई हमला किया, जिसके कारण ये लोग मारे गये। अल मासिरा चैनल ने बताया कि टोनार्डो सऊदी की गठबंधन वाली सेना का लड़ाकू विमान था, जिसे हौती विद्रोहियों ने मिसाइल से शुक्रवार को मार गिराया था।

