By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सोने-चांदी में सबसे बड़ी गिरावट, 40000 के नीचे आया 10 ग्राम गोल्ड, चांदी 6445 रुपये टूटी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सोने-चांदी में सबसे बड़ी गिरावट, 40000 के नीचे आया 10 ग्राम गोल्ड, चांदी 6445 रुपये टूटी

Last updated: March 17, 2020 10:02 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:सोने-चांदी के कीमतों में सोमवार यानी 16 मार्च को सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक बुलियन मार्केट में सोमवार को 10 ग्राम सोना 2022 रुपया टूटकर 39995 रुपये पर बंद हुआ।  वहीं चांदी 6445 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई। शुक्रवार को सोना 42017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि बुलियन सोना और चांदी है जिसे आधिकारिक तौर पर कम से कम 99.5 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है और यह सिल्लियों या बार के रूप में होता है।

16 मार्च को सोना-चांदी में सबसे बड़ी गिरावट

धातु शुद्धता 16 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 13 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 916 36635 38488 -1853
Gold 750 29996 31513 -1517
Gold 995 39835 41849 -2014
Gold 585 23397 24580 -1183
Gold 999 39995 42017 -2022
Silver 999 43640 (रुपये/किलो) 43085 (रुपये/किलो) -6445 (रुपये/किलो)

क्या है बुलियन मार्केट

सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का व्यापार बुलियन मार्केट के जरिए ही होता है। सोने की खरीद दो तरह से की जाती है। आम लोग सर्राफा बाजार से सोने की खरीददारी करते हैं। वहीं कारोबारी लोग वायदा बाजार के जरिए सोने की खरीददारी करते हैं।

gold rate 6 march 2020

वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 160 रुपये की तेजी के साथ 41,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। सोना बिटुर 150 रुपये बढ़त लेकर 41,650 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका।  आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये की तेजी पर 31,400 रुपये प्रति इकाई पर रही।  चांदी हाजिर 1,860 रुपये लुढ़ककर 40,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चाँदी वायदा 1,357 रुपये टूटकर 39,130 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 900 रुपये और 910 रुपये प्रति इकाई के भाव पर स्थिर रहे।

धातु रेट
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 41,830 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम 41,650 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम 40,600 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 39,139 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई 900 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई 910 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम 31,400 रुपये

सोना वायदा 678 रुपये मजबूत
मजबूत वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से सोमवार को वायदा बाजार में सोना 678 रुपये चढ़कर 41,026 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने की डिलिवरी के लिए सोना 678 रुपये यानी 1.68 प्रतिशत मजबूत होकर 41,026 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसमें 3,833 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, जून महीने की डिलिवरी के लिए सोना 651 रुपये यानी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 41,441 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसमें 994 लॉट के लिए कारोबार हुआ।  विश्लेषकों के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक रुख तथा सटोरियों के सौदे बढ़ाने से सोना वायदा मजबूत हुआ है। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 1.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,542.70 डॉलर प्रति औंस रहा।

चांदी वायदा भी 13 रुपये मजबूत

सोमवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 13 रुपये मजबूत होकर 40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडटी एक्सचेंज में मई महीने की डिलिवरी के लिए चांदी 13 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत मजबूत होकर 40,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 4,879 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वहीं जुलाई महीने की डिलिवरी के लिए चांदी की कीमत 21 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत बढ़कर 41,050 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 48 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.69 प्रतिशत चढ़कर 14.60 डॉलर प्रति औंस रहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं, ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
Next Article कोरोना : ताजमहल समेत देश के सभी स्मारक 31 मार्च तक बंद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन
social
June 24, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आयेगा लीप
entertainment
June 24, 2026
‘कम बोलो, सीधा कमाल करो’ – रचित सिंह ने नचिकेत सामंत का डायरेक्शन स्टाइल बताया
entertainment
June 24, 2026
विवान शर्मा बन गए ‘राख’ की रूह, दिल दहला देने वाली अपनी परफॉर्मेंस के साथ
entertainment
June 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?