नई दिल्ली:पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में लगातार पांचवे दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 17 मार्च 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
| शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
| दिल्ली | 69.59 | 62.29 |
| मुंबई | 75.3 | 65.21 |
| कोलकाता | 72.29 | 64.62 |
| चेन्नई | 72.28 | 65.71 |
बता दें कि सरकार ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क एवं उपकर में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी जिसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा होगा, लेकिन अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में नरमी रहने के कारण दोनों वाहन ईंधनों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है।
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

