मुंबई। सेंसेक्स में गिरावट का रुख सोमवार को भी जारी है। सेंसेक्स 1463.76 अंक नीचे 36,112.86 अंकों पर पहुंच गया है। यह करीब 3.90% नीचे है। निफ्टी 409.45 अंक नीचे गिरकर 10,580 अंकों पर पहुंच गया है। इससे पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1152.35 अंक गिरकर खुला। सेंसेक्स करीब 3.07% नीचे रहा। बाजार 36,424.27 अंकों पर पहुंच गया। यस बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बैंक के शेयर 19.14% ऊपर चढ़कर 19.30 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह निफ्टी 326.50 अंक नीचे गिरकर 10,662.95 अंकों पर पहुंच गया। निफ्टी में ओएनजीसी, वेदांता, रिलायंस, इंडसइंड के शेयरों में गिरावट दिख रही है जबकि यस बैंक, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, आईओसी के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है।
2020 में 1 जनवरी से लेकर अब तक सेंसेक्स करीब 12.53% गिर चुका है। 1 जनवरी को सेंसेक्स 41,306 अंकों पर था। 9 मार्च को सेंसेक्स 36,128 अंकों पर आ चुका है। अंकों की बात करें तो सेंसेक्स 5,178 अंक नीचे जा चुका है। इसी तरह निफ्टी 1,602 अंक नीचे जा चुका है। 1 जनवरी को निफ्टी निफ्टी 12,182 अंकों पर था। 9 मार्च को निफ्टी 10,580 अंकों पर पहुंच चुका है।
सोमवार को भी शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट, यस बैंक के शेयरों में तेजी

