मुंबई: सायन कोलीवाड़ा के तेरापंथ भवन प्रांगण में आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री कैलाश्वती जी के सानिध्य में उमड़ा श्रावक समाज सामायिक की निर्मल साधना करने हेतु। तेरापंथ प्रबोध की मधुर ध्वनि ने सबको संगीतमय बना दिया। झूम उठा बच्चा, वृद्ध, नौजवान सबके अधरों पर श्रद्धा के धिरकते बोलो ने एक नया रूप बना दिया। शासन श्री साध्वी श्री कैलाश्वती जी ने सामायिक के महत्व को बताया।
साध्वी पंकज श्री जी ने कहा कि महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी का फरमान है शनिवार की सामायिक करना आज सायन कोलीवाड़ा का समाज सामायिक की साधना कर रहा हैं। यह गुरु आज्ञा को शिरोधार्य करना हैं। हमारा तेरापंथ धर्मसंघ प्राणवान धर्मसंघ हैं। मर्यादा, सेवा, समर्पण इस महल के स्तम्भ हैं। श्रद्धा से व्यक्ति अपने आराध्य को पा लेता हैं। एक सुंदर गीतिका से साध्वी श्री जी ने सबको भक्ति का अमृत प्याला पीने की प्रेरणा दी। तेयुप परिषद के अध्यक्ष अविलेश डांगी एवं महिला मंडल संयोजिका सिमा सोनी, सरिता ढालावत, तरुणा कोठारी, कन्या मंडल प्रभारी डिम्पल सोलंकी एवं कन्याएं। ज्ञानशाला की प्रभारी रिंकी बडाला एवं सबकी टीम उपस्थित रही। लगभग 100 भाई बहिनो ने सामायिक का लाभ उठाया।
समता का मनोहर दृश्य शनिवार की सामायिक

