मुंबई:आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ का सीक्वल बनाया जाएगा। खबर है कि फिल्म की कहानी लिखी जा चुकी है। इस बार फिल्म का टाइटल ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान रखा जाएगा। फिल्म के सीक्वल की कहानी धारा 377 और LGBTQ पर बेस्ड है। ‘शुभ मंगल सावधान’ की कहानी इरेक्टल डिस्फंगक्शन की समस्या थी।
फिल्म के सीक्वल यानी ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ एक ऐसे युवा की कहानी है, जो समलैंगिक है, जिसकी वजह से वह परेशान है। अब ऐसे में उसकी शादी की बात शुरू होती है, तब उस पर पहाड़ टूट पड़ता है। जिस तरह के समाज और परिवार से आयुष्मान का किरदार ताल्लुक रखता है, वहां वह अपने गे होने की बात नहीं बता सकता है।
फिल्म की कहानी में LGBTQ और धारा 377 के बारे में भी बात की गई है।
समलैंगिक किरदार में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना

