लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी में सोमवार को एक बस दुर्घटना में मतदान ड्यूटी से वापस आ रहे एक कार्मिक की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में घायल कार्मिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मु्ख्यमंत्री ने अधिकारियों से उनके समुचित उपचार की व्यवस्था करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ितों को हर अनुमन्य सहायता प्रदान करे।
ज्ञातव्य है कि जगदीशपुर में मतदान कराने के बाद पोलिंग पार्टियों को लेकर वापस आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट। हादसे में एक मतदान कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जन भर अन्य कर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है।

