मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बेइंग ह्युमन के बारे में तो सभी जानते हैं, जिसके जरिए वे चैरिटी के काम किया करते हैं। लेकिन युवाओं में फिटनेस एवं बॉडी बनाने के क्रेज को देखते हुए सलमान खान ने अब ‘बेइंग स्ट्रांग’ भी शुरू कर दिया है। ‘बेइंग स्ट्रांग’ के जरिए सलमान खान ने अब फिटनेस क्षेत्र में भी कदम रख दिया है और उसे प्रमोट करने के लिए जब रविवार को वे गोरेगांव के नेशनल एक्जीबिशन सेंटर पहुंचे तो उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में उपस्थित उनके फैन्स उनकी एक झलक पाने को बेताब हो उठे। सलमान खान और राजेश राय मिलकर यहां ‘दबंग फिटनेस चैलेंज’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में फिटनेसप्रेमियों ने हिस्सा लिया। बेइंग ह्युमन के तो युवा दिवाने हो ही चुके हैं, देखते हैं सल्लूभाई का ‘बेइंग स्ट्रांग’ क्या गुल खिलाता है!
सलमान खान का ‘बेइंग स्ट्रांग’, प्रमोट करने पहुंचे तो उमड़ा प्रशंसकों का हुजूम

