सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सख्त नियमों के चलते जीती कोरोना से जंग, मास्क न पहनने पर 60 हजार का जुर्माना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

सख्त नियमों के चलते जीती कोरोना से जंग, मास्क न पहनने पर 60 हजार का जुर्माना

Last updated: June 21, 2020 6:34 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। बहुत सारे प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है। हालांकि, कोरोना को फैलने से रोकने के लिए अभी भी कई प्रतिबंध लागू हैं। दुबई में भी बहुत तेजी से सुधार हो रहा है। यहां रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है और संक्रमितों की संख्या में कमी आई है।

20 जून तक यहां कोरोना के कुल 44 हजार 533 मामले आए। इसमें 30 हजार 996 ठीक भी हो चुके हैं। पहली बार यहां 69.60% मरीज ठीक हो गए हैं। यहां रोजाना जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। 20 जून को यहां 301 लोगों की जान गई। यूएई में रोज मिलने वाले संक्रमितों की संख्या में 12.36% की कमी आई है। यहां कोरोना के मामलों के डबल होने में 40 दिन लग गए।

नियमों की अनदेखी पर भारी जुर्माना

  • यूएई की राजधानी अबूधाबी में 23 जून तक मूवमेंट पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। पूरे देश में मास्क लगाना अनिवार्य है।
  • नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए भारी जुर्माना रखा गया है। अगर बिना मास्क पहने दिखे तो तीन हजार दिरहम (करीब 60 हजार रुपए) का जुर्माना लगाया जाता है।
  • यहां पर पहले शॉपिंग मॉल, पब्लिक सेक्टर बिजनेस को पहले 30% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वायरस काबू में आते ही अब पूरी क्षमता से सब चल रहे हैं।
  • यूएई के रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कोरोनावायरस के इलाज के लिए नई तकनीक विकसित की है। इसमें स्टेम कोशिकाओं के जरिए इलाज किया जा रहा है। मानना है कि यह इलाज कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में गेमचेंजर साबित हो सकता है।
  • जिम, रेस्टोरेंट, सैलून और टूरिस्टों के लिए सभी स्थल ग्रीन प्लैनेट, दुबई एक्वेरियम और वाटर पार्क एक बार फिर से टूरिस्टों के स्वागत के लिए खुले हैं। हालांकि, स्कूल और यूनिवर्सिटी सितंबर अंत तक नहीं खुलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए ई-लर्निंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी पूरी क्षमता से चलाया जाएगा।
  • यूएई में करीब 190 से ज्यादा देशों के नागरिक रहते हैं। उनमें से ज्यादातर रोज सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं। बस और मेट्रो में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और हाइजीन के नियमों का पालन करना जरूरी है। महामारी की वजह से यहां कई लोगों की नौकरी चली गई और बहुत सारे लोगों की सैलरी में भारी कटौती की गई।

अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है

दुबई में अर्थव्यवस्था अभी बुरी स्थिति में है, अगले कुछ महीनों में हालात बेहतर हो सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहले से कहीं ज्यादा खराब हो सकता है। दुबई के बड़े इवेंट्स भी कोरोना महामारी के कारण कैंसल हो चुके हैं। 20 अक्टूबर 2020 से शुरू हो रहे दुबई एक्सपो को भी 2021 तक के लिए टाल दिया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इतिहास में पहली बार हुआ है कि 4 महीने में 4 आतंकी संगठनों के चीफ मारे गए: जम्मू-कश्मीर पुलिस
Next Article डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को फिर घेरा, कोरोना वायरस को ‘कुंग फ्लू’ करार दिया
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?