सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को फिर घेरा, कोरोना वायरस को ‘कुंग फ्लू’ करार दिया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को फिर घेरा, कोरोना वायरस को ‘कुंग फ्लू’ करार दिया

Last updated: June 21, 2020 6:38 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

वाशिंगटन:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार रात कोरोना संक्रमण के बहाने चीन पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने सार्स-कोव-2 वायरस को ‘कुंग फ्लू’ करार देते हुए चीन को इसे दुनियाभर में फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया। ‘कुंग फ्लू’ को ‘कुंग फू’ से जोड़कर देखा जा रहा है, जो एक चीनी मार्शल आर्ट है।

ओकलाहोमा में टुल्सा रैली के जरिये तीन महीने बाद प्रचार मैदान में उतरे ट्रंप ने कहा, ‘कोविड-19 एक ऐसा संक्रमण, जिसके अतीत में फैल चुकी किसी भी बीमारी से ज्यादा नाम हैं। मैं इसे ‘कुंग फ्लू’ पुकार सकता हूं। मैं इसे 19 अलग-अलग नाम दे सकता हूं। कई लोग इसे संक्रामक रोग कहते हैं। कई फ्लू करार देते हैं। क्या फर्क पड़ता है। मुझे लगता है कि कोरोना के 19-20 नाम तो होंगे ही।’ ट्रंप इससे पहले कोरोना को ‘वुहान वायरस’ कहते आए हैं।

जानबूझकर घटाई जांच की रफ्तार
रैली में ट्रंप ने अमेरिका में जानबूझकर कोरोना जांच की रफ्तार धीमी करने का खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका ने ढाई करोड़ लोगों की कोरोना जांच की, जो किसी भी अन्य देश से ज्यादा है। जब आप इस हद तक जांच करते हैं तो आपको ज्यादा संक्रमित मिलना तय है। इसलिए मैंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि कृपया जांच की गति घटा दें।’

अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छे दौर में
ट्रंप ने कोरोना संकट के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था के अच्छे दौर में होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन के मामले में देश में नए रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं। 17 ऐसे प्रांत हैं, जहां क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पिछले साल की इसी अ‌वधि के मुकाबले बढ़ी है। अमेरिका में अप्रैल में बेरोजगारी दर 14.7 फीसदी पर पहुंच गई थी, जो 1948 के बाद सर्वाधिक है।

इतिहास को नष्ट नहीं करन देंगे
ट्रंप ने ब्लैक लाइव्स मैटर प्रदर्शनकारियों के श्वेत नेताओं की प्रतिमा से तोड़फोड़ की निंदा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने इतिहास को नष्ट करने की इजाजत नहीं देगा। ट्रंप ने अमेरिकी ध्वज को जलाने की कोशिश करने वालों को एक साल जेल की सजा देने की चेतावनी भी दी। उधर, रैली स्थल के बाहर जुटे नस्लभेद विरोधी प्रदर्शनकारियों और ट्रंप समर्थकों के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ के नारे लगाते हुए यातायात बाधित करने का प्रयास भी किया।रैली के बाद ओकलाहोमा में भूकंप-ट्रंप की रैली के बाद उत्तरी ओकलाहोमा में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूसर्वेक्षण विभाग ने टुल्सा के 80 मील दूरी पर स्थित पेरी को भूकंप का केंद्र बताया। टुल्सा के उन हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए, जहां प्रदर्शनकारी ट्रंप की रैली के विरोध में मार्च निकाल रहे थे।

एक-तिहाई सीटें खाली रहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति ने नवंबर में प्रस्तावित चुनाव को ‘राष्ट्रीय धरोहर’ और ‘कट्टरपंथ’ के बीच में से किसी एक के चयन का अवसर करार दिया। हालांकि, टुल्सा रैली के जरिये सियासी ताकत दिखाने की उनकी कोशिश कुछ खास सफल नहीं हुई। कोरोना संक्रमण, बढ़ती बेरोजगारी और नस्लभेद को लेकर नाराजगी के चलते उम्मीद से बेहद कम समर्थक जुटे। एक-तिहाई सीटें खाली नजर आईं। बाद में ट्रंप ने ब्लैक लाइव्स मैटर प्रदर्शनकारियों पर समर्थकों को रैली में आने से रोकना का आरोप लगाया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सख्त नियमों के चलते जीती कोरोना से जंग, मास्क न पहनने पर 60 हजार का जुर्माना
Next Article चीन के साथ तनानती के बीच भारत सरकार ने सेना के लिए जारी किया 500 करोड़ का इमरजेंसी फंड
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?