मुंबई। मेवाड़ के अरावली की वादियों में बसे छोटे से गाव सिसोदिया का गुडा के लोग रोजगार की तलाश में 1970 के दशक में मुम्बई की ओर रूख किया पहले गाव के एक दो लोग मुम्बई आये फिर धीरे धीरे ये करवा बनता गया आज गाँव के लोग मुम्बई 200 से ज्यादा संख्या में रहते है राजपूत ,प्रजापत,खटीक, गमेती, मेगवाल, नंगारसी, सभी जाती के लोग मिलकर रहते है । इसी भाईचारे को आगे बढाने के लिए समेलन का आयोजन कर रहे है ।
इस वर्ष समेलन हो इसके लिए मरोल में एक मीटिंग रखी गयी जिसमें गाँव के गणमान्य लोग जैसे किशन लाल गोटी,मगनलाल प्रजापत,फूलचंद गोटी,भवरसिंह सिसोदिया,रूपसिंह सिसोदिया, डुंगरसिंह सिसोदिया, देवीसिंह सिसोदिया, नरेश प्रजापत,गोपाल प्रजापत शंकर सिह सिसोदिया,आदि लोगो ने मिटिंग में फैसला लिया।
20 जनवरी को आरे कोलोनी गोरेगांव में स्नेह समेलन आयोजित होगा ।
जिसमे सुबह 9 बजे आरती 12 बजे भगवान को भोग लगाकर स्वामी वात्सल्य किया जाएगा। समेलन का समय 9 बजे से 6 बजे तक है । समेलन में मुम्बई में बसे गाव के सभी लोग शामिल हो ऐसी अपील कमिटी ने की है ।
विशेष आग्रह – मुम्बई में बसी गांव की हर बहन बेटी को भी आना है ये जानकारी भानु प्रजापत्त ने दी
सिसोदिया गुडा का समेलन 20 को

