सिलीगुड़ी। सरदार शहर निवासी सिलीगुड़ी प्रवासी स्वर्गीय श्री बाबुलालजी श्रीमती विमला देवी नवलखा के सुपौत्र एवं श्री अजय जी श्रीमती सुनीता जी नवलखा के सुपुत्र चार्टेड अकाउंटेट गौरव जैन ने केवल जैन समाज का ही नही पूरा सिलीगुड़ी का गौरव बढ़ाया है। सीए गौरव जैन को सीए यंग इंडिया लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मुम्बई में आयोजित एक विशेष समारोह के बीच सीए गौरव को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेट अकॉउंटेंट्स आईसीआई के अध्यक्ष प्रफ़ुल्ल छाजेड़ ओर मनीष गोयल उपस्थित थे। सिलीगुड़ी के गौरव जैन के करीबियों ने उन्हें एवं पूरे नौलखा परिवार को बधाई दी है। यह जानकारी शशीकला बैद, सिलीगुड़ी ने दी है।
सिलीगुड़ी निवासी सीए गौरव जैन “सीए यंग इंडिया लीडर अवार्ड” से सम्मानित

