सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सिख दंगों पर सैम पित्रोदा के बयान पर PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- पता चलता है पार्टी का चरित्र
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सिख दंगों पर सैम पित्रोदा के बयान पर PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- पता चलता है पार्टी का चरित्र

Last updated: May 10, 2019 5:39 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

रोहतक:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1984 के सिख जनसंहार पर कांग्रेस की ओवरसीज इकाई के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर करारा हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस कितनी असंवेदनशील रही है उसका प्रतीक सिख दंगों पर पार्टी के तीन शब्द हैं..’हुआ तो हुआ’। पीएम मोदी ने कहा कि इससे पार्टी (कांग्रेस) का चरित्र पता चलता है।
वर्ष 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या पर गुरुवार को सैम पित्रोदा ने कहा था, ‘अब क्या है 84 का।’ आपने (मोदी) पांच साल में क्या किया, उसकी बात करिए। वर्ष 84 में जो हुआ, वो हुआ।’ पीएम मोदी ने 12 मई को लोकसभा के छठे चरण में हरियाणा की 10 सीटों पर मतदान के सिलसिले में रोहतक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित रैली को लेकर पित्रोदा के इस बयान पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस कितनी असंवेदनशील रही है, उसका प्रतीक सिख दंगों पर कल बोले गये उसके नेता के तीन शब्द हैं.. ‘हुआ तो हुआ’ ये शब्द कांग्रेस का चरित्र, मानसिकता और इरादे हैं।
उन्होंने कहा कि इनके लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं है। पीएम मोदी ने मतदाताओं से अपील की ‘आपको कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस ने 70 साल तक देश कैसे चलाया है, उनका दिमाग कैसे चलता है, उनकी खोपड़ी में कैसा अहंकार भरा है, ये कल केवल तीन शब्दों में उन्होंने खुद ही समेट दिया।’
पीएम मोदी ने सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय हजारों सिखों को घरों से बाहर निकालकर मारा गया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है ‘हुआ तो हुआ’। इन दंगों में हजारों सिखों के घर-दुकानें जला दिये गये। सैकड़ों सिखों को पेट्रोल-डीजल डालकर जला दिया गया। गले में टायर डालकर आग लगा दी और कांग्रेस कह रही है कि ‘हुआ तो हुआ’।
उन्होंने कहा कि 1984 के इन दंगों में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और देश के अन्य प्रदेशों में सिखों को निशाना बनाया गया और हमलावरों का नेतृत्व कांग्रेस ने किया। ये पाप कांग्रेस के हर छोटे.बड़े नेता ने किया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है ‘हुआ तो हुआ’। चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए समर्थ लोगों का अपमान किया जाता है, उनकी पहचान को ऊपर नहीं उठने दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि खेल का मैदान हो, खेती हो या राष्ट्र रक्षा के यहां के जांबाज हमेशा आगे रहे हैं। राष्ट्र रक्षा के लिए हर पल तैयार रहने वाले, मिट्टी से सोना उगा कर देश का पेट भरने वाले और खेल के मैदान में देश को गौरव दिलाने वाले हरियाणा और रोहतक के सभी लोगों का अभिवादन करते हुए पीएम मोदी ने कहा आज पूरी दुनिया में भारत सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। वर्ष 2014 में देश आर्थिक ताकत के रूप में विश्व में ग्यारहवें स्थान पर था और आज छठे नंबर पर है और पांचवें स्थान पर आने के लिए प्रयासरत है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राजनीति में झूठे प्रचार और नकारात्मकता को अपनी आदत ना बनाएं: प्रियंका
Next Article मोदी अकेले कबड्डी खेलने निकल पड़े हैं पर उन्हें हमारी टीम ने पकड़ लिया:

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?