सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राजनीति में झूठे प्रचार और नकारात्मकता को अपनी आदत ना बनाएं: प्रियंका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

राजनीति में झूठे प्रचार और नकारात्मकता को अपनी आदत ना बनाएं: प्रियंका

Last updated: May 10, 2019 5:43 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

 बस्ती:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को लोगों का आह्वान किया कि वे राजनीति में मिथ्या प्रचार और नकारात्मकता को अपनी आदत ना बनाएं और बदलाव करने की अपनी ताकत को पहचानें। प्रियंका ने यहां एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा ”राजनीति में झूठा प्रचार और नकारात्मक बातें आ गयी हैं। हम अगर यहां हैं तो आप जनता की वजह से हैं। आप सबको अपनी ताकत को नहीं भूलना चाहिये। राजनीति में गंदगी और नकारात्मक बातों को अपनी आदत ना बनाएं। आप बदलाव करें। लोकतंत्र ने आपको यह ताकत दे रखी है।”
कांग्रेस महासचिव ने केन्द्र की मौजूदा नरेन्द्र मोदी सरकार को अहंकारी बताते हुए उसे क्रोध, नफरत और नकारात्मकता फैलाने वाली करार दिया और कहा कि जब प्रधानमंत्री आपके सामने आते हैं तो कभी आपकी समस्या के बारे में कुछ नहीं कहते। वह पुरानी बातें, पाकिस्तान और अन्य बेकार की बातें करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया घूमी है। वह पाकिस्तान भी गये और बिरयानी खायी। जापान गये और वहां ढोल बजाया। वह अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों में भी गये लेकिन कभी समस्या जानने के लिये अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के किसी भी गांव में नहीं गये।
प्रियंका ने कहा कि संत कबीर ने सत्य और अहिंसा का नारा दिया जिसे महात्मा गांधी और कांग्रेस ने अपनाया लेकिन आज भाजपा नफरत और साम्प्रदायिकता की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान बाकी हर शख्स बैंक की लाइन में खड़ा था लेकिन कोई भी अमीर आदमी या भाजपा का नेता उसमें नहीं खड़ा हुआ। उस लाइन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खड़े हुए थे, तो उन पर जमकर तंज किये गये थे।
प्रियंका ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि मनरेगा को कमजोर किये जाने की वजह से नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद नौकरी गंवा चुके युवा को अपने गांव में भी रोजगार नहीं मिला। कांग्रेस महासचिव ने छुट्टा पशुओं की समस्या के बारे में कहा, ”चुनाव के दौरान किसानों की नाराजगी को देखते हुए सरकार ने एक महीने पहले छुट्टा पशुओं को रखने के लिये बाड़े बनवाये, लेकिन वहां उनके लिये पानी और चारे का इंतजाम नहीं किया। पिछले पांच साल के दौरान भाजपा की नीतियों से परेशान होकर 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि जब बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के किसान विरोध प्रदर्शन करने के लिये दिल्ली पहुंचे तो प्रधानमंत्री अपने बंगले से नहीं निकले और उनकी समस्याएं सुनने के लिये पांच मिनट का वक्त भी नहीं निकाला। प्रियंका ने कहा कि भाजपा अब ‘किसान सम्मान योजना’ की बातें कर रही है। जब कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी की मांग की थी, तब सरकार ने कहा था कि इसके लिये उनके पास धन नहीं है। अगर पैसे नहीं थे तो बड़े उद्योगपतियों के 550 हजार करोड़ रुपये कैसे माफ कर दिये गये?
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों द्वारा किसानों के कर्ज माफ किये जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इरादे नेक होने की वजह से किसानों की कर्जमाफी तीन दिन के अंदर हो गयी। मगर आज एक अहंकारी नेता मंचों से बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और चले जाते हैं। प्रियंका ने अपनी पार्टी के चुनाव घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 15-15 लाख रुपये देने का अपना वादा पूरा नहीं किया। नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। मगर कांग्रेस सभी वर्गों को अपने पैरों पर खड़ा करेगी और पात्रों को हर साल 72 हजार रुपये देगी और मार्च 2020 तक 24 लाख सरकारी नौकरियों के लिये भर्ती करेगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टेस्टी चॉकलेट्स से लेकर कॉफी और सिल्क साड़ियों की शॉपिंग के लिए मशहूर है कुर्ग के ये बाजार
Next Article सिख दंगों पर सैम पित्रोदा के बयान पर PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- पता चलता है पार्टी का चरित्र

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?