By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सहयोगी दल चाहेंगे तो जरूर बनूंगा प्रधानमंत्री: राहुल गांधी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सहयोगी दल चाहेंगे तो जरूर बनूंगा प्रधानमंत्री: राहुल गांधी

Last updated: October 5, 2018 9:40 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद अगर सहयोगी दल चाहेंगे तो वह जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे। गांधी ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को ‘बहुत अधिक’ सीटें मिलेंगी।
‘हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में गांधी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘विपक्षी दलों के साथ बातचीत करने के बाद यह फैसला किया गया कि चुनाव में दो चरण की पक्रिया होगी। पहले चरण में हम मिलकर भाजपा को हराएंगे। चुनाव के बाद दूसरे चरण में हम (प्रधानमंत्री के बारे में) फैसला करेंगे।’’
यह पूछे जाने पर कि अगर विपक्षी दल ओर सहयोगी दल चाहेंगे तो उनका रुख क्या होगा, इस पर गांधी ने कहा, ‘‘अगर वे चाहेंगे तो मैं निश्चित तौर (पर बनूंगा)।’’
दअरसल, उनसे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय उनके उस बयान का हवाला देते हुए सवाल किया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी हुई तो वह प्रधानमंत्री बनेंगे।
सरकार बनने की स्थिति में अपनी योजना का उल्लेख करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस सत्ता में आयी तो मैं तीन काम करूंगा। पहला काम छोटे और लघु उद्यमियों को मजबूत करूंगा, दूसरा- किसानों को यह एहसास कराउंगा कि वे महत्वपूर्ण हैं। मेडिकल और शैक्षणिक संस्था खड़ी करेंगे।’’ गांधी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की वही स्थिति हो सकती है जो आज तेल के क्षेत्र में सऊदी अरब की है।
नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता है कि आप किसी एक वर्ग के बारे में सोचकर देश को विकसित कर सकते हैं। समस्या यह है कि आज विभिन्न समूहों के बीच बातचीत नहीं हो रही है। छोटे-मध्यम स्तर के कारोबारियों पर ध्यान देना होगा। हमें नौकरियां पैदा करनी होगी। सबके बीच संवाद स्थापित करना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो भी किसान चाहता हैं आप उनकी हर बात को पूरी नहीं कर सकते। जो भी उद्योग जगत चाहता है उनकी सारी मांग को आप पूरा नहीं कर सकते। लेकिन आपको इनके साथ संवाद करना पड़ेगा। संवाद ही समाधान निकलेगा।’’
गांधी ने कहा, ‘‘कोई भी गंभीर अर्थशास्त्री नोटबंदी के पक्ष में नहीं होगा। यह अतार्किक और हास्यास्पद चीज थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जीएसटी पर हमारी सोच अलग थी। हम जीएसटी का सरल स्वरूप चाहते थे। जीएसटी का मकसद लोगों को परेशान करना नहीं था। क्या हमारे छोटे और मझोले कारोबारी जीएसटी से खुश हैं? वे खुश नहीं हैं। वे कह रहे हैं कि इसे सरल बनाइए क्योंकि यह हमें खत्म कर रही है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ इस सरकार और हमारी सरकार में यह बुनियादी फर्क है कि हम भारत के लोगों पर विश्वास करते थे, लेकिन मौजूदा सरकार मानती है कि सारा ज्ञान उनके पास है और वे किसी से संवाद नहीं करना चाहते हैं।’’
एनपीए को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के समय दो लाख करोड़ रुपये का एनपीए था। इनके समय में 12 लाख करोड़ रुपये का एनपीए है। कृपया बताइए कि यह एनपीए इतना कैसे हुआ है?’’
मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान का एक अलग तरह का पड़ोसी है। उसके यहां ढांचागत दिक्कतें हैं। वहां चार-पांच केंद्र हैं और यह समझ नहीं आता कि किससे बात करनी है। पाकिस्तान हमारे यहां आतंकी गतिविधियां करवाता है। उसकी बात अलग है। लेकिन दूसरे पड़ोसियों के साथ संवाद की बहुत संभावनाएं हैं।’’  उन्होंने कहा, ‘‘नेपाल एक मिसाल है। वह प्रधानमंत्री मोदी को पसंद करता था, लेकिन दो महीने में ही उन्हें नापंसद करने लगा।’’ गांधी ने कहा कि भारत को अमेरिका और चीन के बीच अपनी जगह बनानी होगी और यह सामरिक विदेश नीति से हो सकता है।  अपनी मां सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैंने अपनी मां से बहुत कुछ सीखा है। मेरी मां ने मुझे धैर्य सिखाया है। मैं पहले ज्यादा धैर्यवान नहीं था, लेकिन मेरी मां ने मुझे धैर्य सिखाया।’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गुरमीत राम रहीम को जमानत, लेकिन जेल में ही रहना होगा
Next Article गंदी सीडी बांटकर महिलाओं को लज्जित करने वाले के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाह रही है कांग्रेसः अमित शाह

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले की धरा पर हुआ आध्यात्मिक मिलन
social
February 11, 2026
सेंगोल के इतिहास से जानें क्या है फिल्म स्वयंभू’ की कहानी का कनेक्शन, निखिल सिद्धार्थ ने किया खुलासा
entertainment
February 10, 2026
री-रिलीज़ से पहले वायरल हुआ सलमान खान का पुराना इंटरव्यू, तेरे नाम की सफलता पर कही थी बड़ी बात
entertainment
February 10, 2026
महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के पचास जैन नगरसेवकों का सम्मान समारोह संपन्न
metro
February 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?