सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: श्रीलंका में हमलों पर पीएम मोदी बोले, इस बर्बरता की क्षेत्र में कोई जगह नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

श्रीलंका में हमलों पर पीएम मोदी बोले, इस बर्बरता की क्षेत्र में कोई जगह नहीं

Last updated: April 21, 2019 2:22 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्‍ली: श्रीलंका, रविवार को चर्च और होटलों में हुए सिलसिलेवार धमाकों से दहल गया। इसमें कम से कम 156 लोगों की मौत हो गई है जबकि 400 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इन हमलों की भारत समेत पूरी दुनिया भर में निंदा हो रही है। भारत ने कहा है कि हमारे क्षेत्र में ऐसी बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है। हम स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं इन हमलों की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है। भारत इस मुश्किल वक्‍त में श्रीलंका के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं इन हमलों में घायल हुए लोगों के जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना करता हूं। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने भी धमाकों पर गहरा शोक जताया है और देशवासियों से शांति की अपील की है।

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हमलों पर दुख जताते हुए कहा कि ईस्टर रविवार के पवित्र मौके पर कोलंबो में हुए धमाकों में हताहत मासूम नागरिकों और उनके परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य कामना करता हूं। ईश्वर पीडि़त परिजनों को शोक की इस घड़ी में धैर्य और साहस दें। वहीं भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कहा है कि मैं कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में हूं। हम हालात पर गहरी नजर बनाए हुए हैं।

पाकिस्‍तान ने भी इन हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि वह इस मुश्किल घड़ी में श्रीलंका सरकार और वहां के लोगों के साथ खड़ा है। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता मोहम्‍मद फैजल ने कहा कि वह ऐसे आतंकी हमलों की निंदा करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ वह श्रीलंका की सरकार के साथ खड़े हैं। भारतीय नेताओं में ममता बनर्जी, शशि थरूर और सुखबीर सिंह बादल ने भी इन हमलों की निंदा की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुंबई में बसपा के प्रचार ने भी पकड़ा जोर, सुरेश गौतम को अच्छा जन समर्थन
Next Article प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- ‘बाबरी ढांचा गिराने पर गर्व’, चुनाव आयोग ने दिया नोटिस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अविस्मरणीय रक्तदान शिविर
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?