कांदीवली: रविवार को कांदीवली तेरापंथ भवन के आचार्य तुलसी ऑडिटोरियम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष के एल परमार को पूर्व अध्यक्ष श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष रमेश धाकड, भीकमचंद नाहटा, अर्जुन चौधरी, माणक धींग, सुरेंद्र कोठारी, अशोक तलेसरा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सांसद गोपाल शेट्टी उपस्थित थे। सासंद गोपाल शेट्टी ने कहा कि मैं संपूर्ण टीम को बधाई देता हूँ और कहा धर्म पूजा पाठ ही नही होता बल्कि समाज के हर व्यक्ति के लिए काम करना भी सबसे बड़ा धर्म होता है। पूज्य गुरुदेव के चातुर्मास को लेकर अभी से सोचना अपने आप में सराहनीय कार्य हैं। पूर्व विधायक रमेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व अध्यक्षों ने जो कार्य आगे बढ़ाया है उसे ही नए अध्यक्ष बढ़ाएंगे। साथ ही 2023 के चातुर्मास को लेकर जो भी कार्य मुझे दिया जाएगा उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के एल परमार ने कहा कि गुरु इंगित की आराधना करना मेरी प्राथमिकता होगी। साथ ही पूर्व अध्यक्षों ने जो लकीर खिंची है उसे और बड़ा करने की कोशिश होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, माणक धींग, मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, 2023 चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदन तातेड़, मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा, सलिल लोढा, महेश बाफना, रमेशकुमार धाकड़, अर्जुन चौधरी, दिनेश सुतरिया, सुनील कच्छारा, रमेश मादरेचा, थानमल बैद आदि ने अपने विचार रखें।
मुनिश्री अभिजीत कुमार जी ने कहा कि सब एक जुट होकर काम करें साथ ही कहा कि हमें पूर्व अध्यक्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए न कि उनके कार्यकाल से तुलना करनी चाहिए।
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी ने कहा कि पूर्व अध्यक्षों ने जो क्रम आगे बढ़ाया था उसी को मैंने और हमारी टीम ने आगे लेकर जाने की कोशिश की। मैं नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उनकी टीम को बधाई देना चाहता हूँ कि वो अपने दो वर्ष के कार्यकाल में सफल रहें। नगरसेविका सुनीता यादव, सुमन कोठारी ने भी अपने विचार रखें।
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के एल परमार ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा की जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, मंत्री बाबूलाल राठौड़, कोषाध्यक्ष मोहनलाल डागा उपाध्यक्ष कुंदनमल बडोला, विजय सिंह पारख, लहरीलाल समदरिया, रमेश चंद्र सामर, भानुलाल कोठारी, हनुमानमल सेखानी, उत्तमचंद लोढ़ा, सह मंत्री तरुण बरड़िया, संगठन मंत्री लक्ष्मण कोठारी, सह कोषाध्यक्ष रमेशचन्द्र राठौड़, प्रचार मंत्री सुनील मादरेचा कार्यकारणी सदस्य भीकमचंद नाहटा, विजय सिंह बैद, ख्यालीलाल तातेड़, लक्ष्मिलाल बड़ोला, प्रकाश मेहता, राकेश कठोतिया, रमेश कुमार धाकड़, सज्जन जिंदल, शांतिलाल बरमेचा, विजय चोरडिय़ा, विनय मालू, विवेक बोहरा, अशोक तलेसरा, सुरेश बागरेचा, वीरेंद्र कुमार जैन, थानमल बैद, चंपालाल कोठारी, किरण शाह, रमेशचन्द्र बोहरा, रिखबचंद कोठारी, संपतलाल परमार, सुरेश कुमार मेहता, भरत कुमार मादरेचा, गहरीलाल कोठारी, कमलेश सिंघवी, किशनलाल बाफना, ललित प्रकाश मादरेचा, मदनलाल कावड़िया, मदनलाल कोठारी, मदनलाल सिंघवी, रमेश चंद्र मादरेचा, संपतलाल चोरडिय़ा, सौरभ दुग्गड़, विनोद डागलिया, मोहनलाल राठौड़ शामिल थे। साथ ही सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, मंत्री कमलेश बोहरा, जवरीमल नवलखा, जयचंद सांखला ने अपने कार्यभार को नई कार्यकारणी को सौंपा। शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की शुरुआत मुनि श्री अभिजीत कुमार जी के मुखारबिंद से उच्चारित नवकार महामंत्र एवं रेणु कोठारी द्वारा मंगलाचरण की सुंदर गीतिका के संगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर पूर्व मुम्बई सभा अध्यक्ष सुनील कच्छारा, भंवरलाल कर्णावट, टीपीएफ राष्ट्रीय सदस्य बलवंत चोरडिया, अणुव्रत समिति मुम्बई अध्यक्ष रमेश चौधरी, टीपीएफ मुम्बई अध्यक्ष दीपक डागलिया, सुरेश सिंघवी, जगदीश परमार, घेवरचंद सुराणा, अनिल चोरड़िया, भरत लोढ़ा, सुरेश राठौड़, सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबुलाल बाफना, नवरत्न गन्ना, विनोद बोहरा, मंत्री विजय पटवारी, उपाध्यक्ष नरेंद्र बांठिया, सुरेश राठौड़, मांगीलाल छाजेड़, भगवती लाल पटवारी, दलपत बाबेल, अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी से प्यारचंद मेहता, बाबुलाल कच्छारा, मीठालाल गन्ना, अर्जुन सिंघवी, ख्यालीलाल मादरेचा, देवीलाल श्रीश्रीमाल, मंत्री जयन्तीलाल बरलोटा, तनसुख चोरडिया , सुमन चपलोत, रचना हिरण, अशोक कोठारी, कैलाश बाफना, राकेश कोठारी, पारस कोठारी, धीरज मेहता, मनोज ढलावत, रमेश बडाला आदि की उपस्थिति रही। महासभा सह मंत्री रमेश सुतरिया ने मंच का कुशलतापूर्वक संचालन किया।
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष रूप में के एल परमार व टीम ने ली शपथ

