बैंगलोर: तेरापंथ धर्म संघ के सूर्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की दर्शन सेवा का लाभ लेने मुम्बई से श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के. एल. परमार के नेतृत्व में श्रावक समाज श्री चरणों में पहुँचा। वहीं इस अवसर पर अध्यक्ष के एल परमार ने गुरुदेव के सानिध्य में अपने मुख्य सहयोगियों के नाम की घोषणा की। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, मंत्री बाबूलाल राठौड़, कोषाध्यक्ष मोहनलाल डागा का नाम शामिल हैं।
अध्यक्ष के एल परमार ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी दी है गुरुदेव आप श्री के आशीर्वाद से उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। समाज के सहयोग से समाज हित और संघ हित के कार्यो को प्राथमिकता दूंगा। फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष माणक धींग ने कहा कि पिछले दिनों श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के नए अध्यक्ष का चुनाव अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ एवं गुरुदर्शन के पश्चात कार्य प्रारम्भ करने की प्रबल भावना होने के कारण हम सभी आपके श्री चरणों में उपस्थित हैं। परमारजी के बारे में कहा कि आप पिछले कई वर्षों से भवन एवं सभा को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
आचार्य श्री महाश्रमण जी ने पूरी टीम का मार्गदर्शन करते हुए फ़रमाया कि पद तो ठीक है कार्य हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
साध्वीप्रमुखा श्री कनकप्रभा जी ने कहा कि पद एक व्यवस्था है व्यक्ति कि पहचान उसका काम होता है। हमारा ध्यान ठोस कामों पर होना चाहिए जिससे धर्म संघ की प्रभावना हो सके। फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष भीकमचंद नाहटा ने कहा कि पिछली बार जब गुरु दर्शन के लिए हम आए थे तब गुरुदेव ने स्वयं सभी का पूरा परिचय पूछा था वो अभी तक याद है एवं सभी बहुत प्रसन्न है। पूर्व मुम्बई सभा अध्यक्ष विनोद कच्छारा ने गुरुदेव के सम्मुख सभी श्रावकों का परिचय करवाया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक तलेसरा, अर्जुन चौधरी मुम्बई सभा के पूर्व अध्यक्ष सुनील कच्छारा वरिष्ठ श्रावक बाबुलाल कच्छारा, संपतलाल मादरेचा, सुरेंद्र कच्छारा ,महेंद्र कच्छारा, शांतिलाल बडाला, जवरीमल दुग्गड़, देवीलाल श्री श्रीमाल, प्यारचंद मेहता, विजय संचेती, पारस कोठारी, रमेश बडाला, मनोज ढालावत, पवन ओस्तवाल, धीरज मेहता, जगदीश परमार, कान्तिलाल परमार, अरुण ढिलड़िया, सुंदर परमार, रिंकू बाफना, नरेश चपलोत, उमेद कोठारी, कन्हैयालाल मेहता, भानुलाल कोठारी, भेरूलाल कोठारी , अशोक मेहता, लहरीलाल जैन, रमेश राठौड़, बाबुलाल बडाला, मीठालाल धाकड़, बिजय पारख, दिनेश चपलोत, सतीश मेहता, ताराचंद धींग, ललित परमार, चंद्रप्रकाश बाबेल, निर्मल कोठारी, किशनलाल बाफना, प्रकाश दूगड़, मुकेश हिरण, रणजीत लिंगा, अशोक बापना आदि की उपस्थिति रही।
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के एल परमार ने गुरुचरणों में की पदाधिकारियों की घोषणा

