सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शरद पवार ने पार्टी विधायकों की मीटिंग बुलाई, संजय राउत बोले मध्य प्रदेश का वायरस महाराष्ट्र में नहीं आने देंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

शरद पवार ने पार्टी विधायकों की मीटिंग बुलाई, संजय राउत बोले मध्य प्रदेश का वायरस महाराष्ट्र में नहीं आने देंगे

Last updated: March 11, 2020 5:10 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:मध्यप्रदेश के सियासी संकट के बाद अब महाराष्ट्र में भी राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार शाम को अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। हालांकि, राकांपा नेताओं ने कहा है- 26 मार्च को होने वाले सात राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर इस मीटिंग में चर्चा हो सकती है। राकांपा ने दो सीटों के लिए अपना दावा ठोका है, जिसमें एक सीट राकांपा प्रमुख शरद पवार के लिए रिजर्व है।

राकांपा के एक नेता ने बताया, ‘पवार साहब और फौज़िया खान चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। दोनों बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। शाम को, पवार साहब ने सभी विधायकों की एक बैठक बुलाई है जहां चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति के बारे में उन्हें संबोधित करने की संभावना है।’ पार्टी की ओर से इस तरह के खेल से इनकार किया गया है।

सपना देखने पर टैक्स नहीं: संजय राउत
राज्य की राजनीतिक स्थिति पर शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को कहा,”महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी जी के बीच में अच्छा सामंजस्य है। राज्य में कोई संकट नहीं है, सब ठीक चल रहा है। अगर कोई सपना देखना चाहता है, तो सपना देखने पर कोई टैक्स नहीं लगता। महाराष्ट्र में मध्यप्रदेश का कोई भी वायरस नहीं घुसाने वाला। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में ऑपरेशन कमल का प्रयोग किया गया था, एक सरकार बनी थी 2 दिनों के लिए। इसके बाद महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी और चल रही है।”

कांग्रेस ने कहा-राज्य में है एक स्थिर सरकार
सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा एमवीए सरकार के लिए कोई खतरा नहीं है यह एक स्थिर सरकार है। राज्य की स्थिति मध्य प्रदेश की तुलना में अलग है।” प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने कहा- गठबंधन के भीतर उचित समन्वय है और सरकार को गिराने के भाजपा के किसी भी प्रयास को नाकाम किया जाएगा।

कांग्रेस के कई विधायक नाखुश
महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में भले ही कांग्रेस शामिल हो, लेकिन कांग्रेस के कई विधायक अपनी सरकार से खुश नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण कई बार ठाकरे सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोलते नजर आए हैं। शुक्रवार को अपनी सरकार के बजट पर पृथ्वीराज चव्हाण ने आगे आकर सवाल किया कि बजट में रोजगार बढ़ाने के लिए क्या किया गया है?

महाराष्ट्र की दलीय स्थिति

पार्टी विधायक
शिवसेना 56
कांग्रेस 44
राकांपा 54
भाजपा 105
अन्य 29

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने में व्यस्त मोदी सरकार पहले अर्थव्यवस्था संभाले:राहुल गांधी
Next Article बंगाल में एक अप्रैल से नहीं रहेगा कोई चेकपोस्ट: ममता बनर्जी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?