कानपुर:यूपी में कानपुर के कर्नलगंज इलाके में एक शख्स ने शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी की जुबान काट ली। पत्नी ने उसकी शराब पीने की आदत को लेकर टोका-टाकी की थी। महिला को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह फरार है।
आरोपी की पहचान 40 वर्षीय शकील अहमद के तौर पर हुई है। शकील मजदूरी कर अपना 6 लोगों का परिवार पालता था, जिसमें उसके 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि शकील ड्रग्स और शराब का आदी था जिसका विरोध उसकी पत्नी करती थी।
कैंची से पत्नी की जुबान काटने के बाद फरार
एसएचओ कर्नलगंज अतुल श्रीवास्तव ने बताया, ‘शुक्रवार रात दोनों के बीच शराब की आदत को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था जिसके बाद शकील ने गुस्से में आकर पत्नी की जुबान काट दी।’
उन्होंने बताया, ‘कैंची से पत्नी की जुबान काटने के बाद वह फरार हो गया। हमने महिला की छोटी बेटी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश कर रहे हैं।’
शराब पीने से रोका, तो काट ली पत्नी की जुबान

