मुंबई:लॉकडाउन 3 में सरकार ने कुछ शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दी। पहले दिन हर दुकान पर लंबी भीड़ थी। कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो नहीं किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने की वजह से पुलिस बल इस्तेमाल करना पड़ा था। वहीं, कुछ दुकानों के खुलने के कुछ ही समय बाद उसे नियमों को न मानने की वजह से बंद करना पड़ गया।
दुकान पर इतनी लंबी भीड़ देखकर कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भीड़ की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ये लो सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी तैसी कर दी। बेवकूफ लोग, शराब से ही, कोरोना को मारेंगे।
बेटी को लगता है जॉबलेस हूं…
कपिल शर्मा इन दिनों अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में कपिल से पूछा गया कि बेटी के साथ उनका अब क्या रूटीन है तो उन्होंने कहा था, ‘आज कल सारा दिन बेबी के साथ खेलता रहता हूं, खाता हूं और सोता हूं। बड़ी मुश्किल से रूटीन ठीक हुआ था। उसको सैटल और हमें टाइम पर सोते हुए 10 दिन ही हुए थे कि फिर रूटीन चेंज हो गया। अब बेबी भी सारा दिन मुझे देखकर बोर हो गई है। उसको लगता है मेरा बाप कुछ करता ही नहीं है।’
कपिल ने आगे बताया था कि अब उनकी बेटी उनके साथ भी खुश रहती हैं, पहले वह सिर्फ अपनी मां के साथ हंसती थीं। कपिल ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से वह मुझे पहचानने लगी है और मुझे देखकर हंसती भी हैं। ये फीलिंग बहुत अलग है। वह अपने नाम अनायरा को पूरा जस्टिफाई करती है। अनायरा का मतलब है खुशी। वह मेरी मां और मेरी तरह हंसती है। हम तीनों की हंसते हुए आंखें बंद हो जाती हैं। खूबसूरत वह अपनी मां की तरह हैं और भगवान का शुक्र है कि खूबसूरती में वह मां पर गई हैं।’

