ब्यूरो प्रतिनिधि, बस्ती। रामनगर सर्किल वन परिक्षेत्र के कप्तानगंज थाना अंतर्गत मुड़सरा गांव में दिनांक 5 मई 2020 को सुबह झुंड से अलग होकर एक हिरण गांव की तरफ आ गया जिसे आवारा कुत्तों ने दौड़ा दौड़ाकर जख्मी कर दिया रास्ते मे कुत्तो से ग्रामीणों ने हिरण को तो बचा लिया, लेकिन हिरण को कुत्तों के काटने से कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। हिरण के घायल होने की खबर वन विभाग को दिया गया जिस पर तत्काल कार्यवाही करते यह अजय कुमार भारती घटना स्थल पर उपस्थित हुये, लेकिन तब तक हिरण मर चुका था। ग्रामीणों की मदद से वनरक्षक अजय कुमार भारती ने हिरण को दफना दिया।
उल्लेखनीय है कि ग्रीष्म ऋतु आते ही ऐसी घटनाएं आम हो जाती हैं इसका प्रमुख कारण है वन क्षेत्रफल का कम होना एवं पशुओं के लिए जल की व्यवस्था ना होना ऐसे में जंगली जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए ग्रामीण आबादी वाले इलाकों की तरफ रुख करते हैं जिससे कभी आवारा कुत्तों के द्वारा उन पर हमला हो जाता है तो कभी आवागमन सड़कों पर वाहन के द्वारा घायल हो जाते हैं।
भटक कर ग्रामीण इलाके में पहुंचे हिरण को कुत्तों ने काटा, हुई मौत

