By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शोएब अख्तर ने रखा भारत vs पाकिस्तान सीरीज का प्रस्ताव, कहा- इससे जुटाए पैसों से की जाए दोनों देशों की मदद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

शोएब अख्तर ने रखा भारत vs पाकिस्तान सीरीज का प्रस्ताव, कहा- इससे जुटाए पैसों से की जाए दोनों देशों की मदद

Last updated: April 8, 2020 9:58 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का प्रस्ताव रखा। अख्तर ने कहा कि इस सीरीज के जरिए कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के खिलाफ जंग में फंड रेज किया जाए, जिससे दोनों देशों के लोगों की मदद की जा सके। इन दोनों टीमों के बीच 2012-13 में आखिरी बार द्विपक्षीय वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली गई थी। दोनों टीमें इसके बाद से महज आईसीसी इवेंट्स और एशिया कप में ही एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलती हैं।

अख्तर ने कहा, ‘इस मुश्किल की घड़ी में मैं भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का प्रस्ताव रखता हूं। ऐसा पहली बार होगा जब दोनों देशों के लोग इस सीरीज आउटकम को लेकर बुरा नहीं मानेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘अगर विराट कोहली सेंचुरी लगाएंगे, तो हम खुश होंगे, अगर बाबर आजम सेंचुरी जड़ेंगे तो आप खुश होना। दोनों ही टीमें विजेता होंगी, भले ही मैदान पर कोई भी नतीजा निकले।’ 44 वर्षीय अख्तर ने कहा, ‘आपको भारी व्यूवरशिप मिलेगी। यह पहली बार होगा जब दोनों देश एक-दूसरे के लिए खेलेंगे। इन मैचों से जो भी फंड मिलेगा वो दोनों सरकारों में बराबर दान कर दिया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में इसे इस्तेमाल किया जा सकेगा।’

‘अभी लोग घरों में बैठे हैं’

अख्तर ने कहा कि अभी दोनों देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेज से बढ़ रहे हैं। ये मैच तब कराए जा सकते हैं, जब स्थिति थोड़ी बेहतर हो। अख्तर का मानना है कि यह सीरीज जितनी जल्द कराई जाए उतना अच्छा होगा उन्होंने कहा, ‘अभी सभी लोग अपने घरों में बैठे हुए हैं, अभी लोग खेल को फॉलो कर रहे हैं। अभी यह नहीं कराया जा सकता, लेकिन जब चीजें बेहतर होने लगें तो न्यूट्रल वेन्यू जैसे दुबई में यह सीरीज कराई जाए। चार्टेड फ्लाइट की व्यवस्था की जाए, जिससे दोनों टीमों के खिलाड़ी पहुंच सकें।’

‘इससे शायद दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधर जाएं’

अख्तर ने कहा, ‘हो सकता है इस तरह से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट की भी वापस शुरुआत हो जाए। हो सकता है दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिश्तों में भी सुधार आ जाए। पूरी दुनिया इस सीरीज को देखेगी, इससे काफी सारा पैसा जुटाया जा सकता है इस मुश्किल समय से निपटने के लिए।’ अख्तर का मानना है कि इस तरह के मुश्किल समय पर दोनों देशों को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। अख्तर ने कहा, ‘अगर भारत हमारे लिए 10,000 वेंटिलेटर बना सकता है, तो पाकिस्तान यह हमेशा याद रखेगा, लेकिन हम अभी सिर्फ मैच का प्रस्ताव रख सकते हैं, बाकी सब दोनों देशों की अथॉरिटी पर है कि वो क्या फैसला लेती हैं।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लॉकडाउन में टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री की कमेंट्री इस तरह कर रही है केरल पुलिस की मदद
Next Article जमात के धार्मिक कार्यक्रम आयोजन होने देने के लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार: देशमुख

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?