सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शिखर धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर; एक हफ्ते तक मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन इंग्लैंड में ही रहेंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

शिखर धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर; एक हफ्ते तक मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन इंग्लैंड में ही रहेंगे

Last updated: June 12, 2019 7:18 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

लंदन:भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप में एक सप्ताह (कम से कम 2 मैच) तक नहीं खेल पाएंगे। वे इस दौरान इंग्लैंड में ही रहेंगे। हालांकि, उनका अंगूठा ठीक होने में कितना समय लगेगा यह अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहार्ट की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। भारत का अगला मैच 13 जून को न्यूजीलैंड से है। इसके बाद 16 जून को टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है।

धवन की चोट को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सिर्फ इतनी जानकारी दी है कि धवन अभी इंग्लैंड में ही रहेंगे। उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया जाएगा इसे लेकर उसने अब तक कोई ऐलान नहीं किया है।

धवन ने चोट के बावजूद बल्लेबाजी की, शतक लगाया

शिखर को 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान कूल्टर नाइल की गेंद लग गई थी। उन्होंने चोट के बावजूद 109 गेंद पर 117 रन की पारी खेली थी। हालांकि, वे पूरे मैच में फील्डिंग करने नहीं उतरे। उनकी जगह रविंद्र जडेजा ने फील्डिंग की थी।

ऋषभ या रायडू को मिल सकता है मौका
पिछले 2 मैच में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल को टीम में तीसरे ओपनर के तौर पर शामिल किया गया था। आने वाले मैचों में उन्हें ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है। धवन की चोट अगर एक सप्ताह भी ठीक नहीं होती है तो उनकी जगह टीम में ऋषभ पंत और अंबाती रायडू में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है। बीसीसीआई ने इन दोनों को स्टैंड बाई प्लेयर के तौर पर शामिल किया है।

श्रेयस के नाम पर भी हो सकता है विचार
रिपोर्ट्स की मानें तो मैनेजमेंट मुंबई के बैट्समैन श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल करने की मांग कर सकता है। श्रेयस नंबर 4 की पोजिशन पर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माने जाते हैं। वे अभी इंग्लैंड में ही हैं। अगर राहुल ओपनिंग करते हैं, तो अय्यर नंबर 4 के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। वर्ल्ड कप 30 मई को शुरू हुआ था और फाइनल मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चक्रवाती तूफान ‘वायु’ आज गुजरात में दे सकता है दस्तक, हाईअलर्ट जारी
Next Article फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 एथलीटों की सूची में विराट कोहली एक मात्र भारतीय

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया: पर्युषण का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 8, 2026
खाद्य संयम दिवस – चेन्नई: पर्यूषण : आत्म राज्य की नागरिकता स्वीकार करें
social
September 8, 2026
विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?