By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ उनके परिवार की ऐसे करें आर्थिक मदद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ उनके परिवार की ऐसे करें आर्थिक मदद

Last updated: February 16, 2019 2:36 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। इस हमले में देश ने अपने 40 वीर सपूतों को खो दिया, जबकि कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं। लोगों की आंखें नम हैं और दिलों में दुश्मन से बदला लेने की आग धधक रही है। गुस्साए लोग जगह-जगह अपने शहीद जांबाजों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। साथ ही आतंकवाद और पाकिस्तान के पुतले फूंक रहे हैं।
इन सबके बीच बहुत से लोग शहीदों के परिवार की मदद में भी जुट गए हैं। अगर आप भी शहीदों के परिवार की आर्थिक मदद कर, उनका हौसला और सम्मान बढ़ाना चाहते हैं तो यहां बताए गए तरीकों से आप सीधे उनके परिवार के खातों में दान कर सकते हैं। शहीदों के परिवार को आर्थिक मदद करने से पहले आपके लिए ये भी जान लेना जरूरी है कि आप कहीं गलत जगह पर दान न कर दें। यहां हम आपको जो माध्यम बता रहे हैं, वो केंद्र सरकार द्वारा तैयार किया एक बेहद सुरक्षित जरिया है।
भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने शहीद जवानों के परिवार की आर्थिक मदद के लिए 2017 में विशेष तौर पर भारत के वीर (Bharat Ke Veer) नाम से वेबसाइट www.bharatkeveer.gov.in और मोबाइल एप लॉच किया था। इस सरकारी वेबसाइट के जरिए देश की आम जनता शहीदों के परिवारो को आसानी से आर्थिक मदद पहुंचा सकती है। यहां आप दो तरह से दान कर सकते हैं, पहला आप सीधे शहीद के परिवार के खाते में रकम दान कर सकते हैं और दूसरा आप भारत सरकार के वीर कोष में रुपये दान कर सकते हैं। भारत सरकार वीर कोष का इस्तेमाल शहीद और घायल जवानों व उनके परिवारों की मदद के लिए करती है।
दान करने के लिए सबसे पहले आपको वेबसाइट www.bharatkeveer.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर आपको ‘दान करने के लिए यहां क्लिक करें’ (CLICK HERE TO CONTRIBUTE) के लिंक को क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको पुलावामा हमले में शहीद हुए जवानों की फोटो दिखेगी। आप जिस शहीद जवान के परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाना चाहते हैं, उसकी फोटो पर क्लिक कर दान कर सकते हैं। शहीदों के फोटो के साथ आपको ये भी जानकारी मिलेगी कि अब तक उसे कितनी आर्थिक मदद मिल चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आठ सुरक्षा बलों की कर सकते हैं मदद
वेबसाइट www.bharatkeveer.gov.in के जरिए आप आठ सुरक्षा बलों के शहीद जवानों की मदद कर सकते हैं। इनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (NSG) के शहीद जवान शामिल हैं।

अधिकतम दान की सीमा 15 लाख रुपये
भारत की आन-बान और शान के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले प्रत्येक वीर के परिवार को अधिकतम 15 लाख रुपये ही दान किए जा सकते हैं। इसलिए शहीद की फोटो के साथ उसे दान में मिल चुकी रकम और शेष रकम दोनों दिखाई जाती है। आप शेष रकम की सीमा तक ही उस शहीद के परिवार के खाते में दान कर सकते हैं। इससे ज्यादा रकम दान करने पर आपको दान की रकम कम करने का विकल्प मिलेगा या शेष सीमा से अधिक की रकम वेबसाइट के वीर कोष में ट्रांसफर हो जाएगी, जो अन्य शहीदों के काम आएगी। 15 लाख रुपये की अधिकतम सीमा इसलिए निर्धारित की गई है, ताकि सभी शहीद जवानों को आर्थिक मदद प्राप्त हो सके। दान करने की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है। इस वेबसाइट के जरिए शहीद जवानों को अब तक लाखों रुपये दान किए जा चुके हैं।

दान के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे सर्टिफिकेट
Pulwama Terror Attack में 40 जवानों के शहीद होने की घटना के बाद से https://bharatkeveer.gov.in वेबसाइट पर लोग जमकर दान कर रहे हैं। यहां दान करने के दानकर्ता के नाम से एक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इस प्रमाण पत्र के जरिए दान की हुई रकम पर आप आयकर में छूट प्राप्त कर सकते हैं।

वेबसाइट के जरिए दान करने वाले लोग ट्वीटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने दान प्रमाण पत्र पोस्ट कर और लोगों को दान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दान करने वालों में तकरीबन हर राज्य के लोग, बड़े अधिकारी, नेता, खिलाड़ी से लेकर हर वर्ग के लोग शामिल हैं। बहुत से लोगों ने या संगठन ने सामूहिक तौर पर अपनी एक दिन या एक सप्ताह या एक महीने की तनख्वाह दान करने की भी घोषणा की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च
Next Article ओम प्रकाश चौटाला की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा गोरेगांव में संगठन यात्रा का सफल आयोजन
social
April 28, 2026
आचार्य महाश्रमण के 17वें पटोत्सव पर भव्य आयोजन
social
April 28, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट, मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग
entertainment
April 28, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?