सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मनःसमाधारणा से एकाग्रता की होती है प्राप्ति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

मनःसमाधारणा से एकाग्रता की होती है प्राप्ति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: October 31, 2026 12:51 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • आगम आदि ग्रन्थों के स्वाध्याय के लिए आचार्यश्री ने किया अभिप्रेरित
  • चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं को आचार्यश्री ने किया उत्तरित

लाडनूं । जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने शुक्रवार को प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम के दौरान सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय मनःसमाधारणा से क्या मिलेगा?’ को आगम के माध्यम से विश्लेषित करते हुए कहा कि मन को सम्यक्तया श्रुत स्वाध्याय मर्यादा में नियोजित करना मनः समाधारणा होता है। किसी विषय पर चिंतन-मनन, आगम के आलोडन-विलोडन, व्याख्या साहित्य आदि के अध्ययन में मन को नियोजित किया जा सकता है। आगम के भावों में अपने मन को लीन कर देना, श्रुत स्वाध्याय में लीन हो जाना बड़ी बात होती है। आगम के स्वाध्याय से अध्यात्म का मार्गदर्शन मिल सकता है, दार्शनिक, तात्त्विक बातें और कुछ घटना प्रसंग आदि भी मिल सकते हैं। कुछ आगम कंठस्थ हो जाए तो  फिर कितनी अच्छी बात हो सकती है। कोई दसवेआलियं, कोई नन्दी, कोई आयारो को याद कर ले, कंठस्थ कर ले तो क्या ही कहना। उत्तरज्झयणाणि आगम के दसवें अध्ययन में मन को लगाकर कंठस्थ कर लेना, कितनी अच्छी बात हो सकती है। श्लोकों का अर्थ ज्ञात हों और इसके अर्थ के चिंतन में मन को लगा देना मनःसमाधारणता हो सकती है। मनःसमाधारणता श्रुत स्वाध्याय से संबंधित है। साधु के रात्रिकालीन के समय में जो भी आगम कंठस्थ हो, उसका पुनरावर्तन करने का प्रयास करना चाहिए। एक जगह एकत्रित होकर भी स्वाध्याय आदि किया जा सकता है। आदमी को अपने नियम के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए।
मनःसमाधारणा से एकाग्रता हो जाती है। मन को स्वाध्याय में लगाने से मन एकाग्र हो सकता है। श्रुत के चिंतन में मन लीन हो जाता है तो मन एकाग्र हो सकता है। मन एकाग्र होता है तो अध्ययन करने वाला ज्ञान पर्यवों को उत्पन्न कर लेता है। स्वाध्याय करने से ज्ञान की प्राप्ति होने के साथ-साथ कुछ विशेष ज्ञान का भी अच्छा विकास हो सकता है और ज्ञान और ज्यादा स्पष्ट हो सकता है। ज्ञान अच्छा हो गया तो सम्यक्त्व का विशोधन भी हो सकता है। आचार्यश्री ने आगे कहा कि मेरी दीक्षा में भी संभवतः कुछ योगदान ज्ञान का भी रहा। ज्ञान हुआ तो निष्ठा जागृत हुई। आचार्यश्री ने अनेक संतों से उनकी दीक्षा की प्रेरणा किन साधु-साध्वियों से प्रेरणा देने वाले चारित्रात्माओं के संदर्भ में जानकारी लेते हुए दीक्षा के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की प्रेरणा प्रदान की। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं के उत्तर प्रदान किए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के जेबीएन टायकून्स ने रचा इतिहास
Next Article शाहरुख खान की ‘किंग’ का देशभर के सिनेमाघरों में जलवा, हर तरफ लगे विशाल कटआउट्स!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रहस्य, रोमांच और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर
entertainment
October 31, 2026
छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
entertainment
October 31, 2026
रॉकी भाई यश के लाडले यथर्व ने सातवें जन्मदिन पर लूटी महफिल! पापा के ‘KGF’ वाले आइकॉनिक पोज को किया कॉपी, क्यूट तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल!
entertainment
October 31, 2026
शाहरुख खान की ‘किंग’ का देशभर के सिनेमाघरों में जलवा, हर तरफ लगे विशाल कटआउट्स!
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?