अभिनेत्री शालिनी पांडे ने मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को कथित तौर पर हटाए जाने के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने लोगों से इस मामले में आगे आने और संबंधित याचिका का समर्थन करने की अपील की है। शालिनी ने अपनी पोस्ट में बताया है कि सैकड़ों कुत्ते वर्षों से रेलवे स्टेशनों के आसपास इंसानों के साथ शांतिपूर्वक रह रहे हैं और अब उनके बसेरे छिनने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने इस स्थिति को जानवरों के प्रति क्रूरता बताते हुए लोगों से याचिका पर हस्ताक्षर करने और उनके समर्थन में आवाज उठाने का आग्रह किया है।
अपनी पोस्ट में अभिनेत्री ने एक पशु कल्याण पहल से जुड़े संगठन को टैग करते हुए लोगों को याचिका तक पहुंचने का रास्ता भी बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल इस मुद्दे को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और पशु कल्याण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए किया है।
गौरतलब है कि शालिनी पांडे का यह कदम शहरी क्षेत्रों में इंसानों और जानवरों के बीच जिम्मेदार और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए उनके प्रति भावनात्मक रवैया अपनाने की याद भी दिला रहा है। फिलहाल उनके इस संदेश का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और बेघर होने के खतरे का सामना कर रहे इन आवारा कुत्तों के संरक्षण के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करना है।
इस अपील के साथ शालिनी पांडे ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग पशु कल्याण से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उजागर करने और अपने प्रशंसकों से इस नेक पहल में अपनी आवाज जोड़ने का आग्रह किया है।
शालिनी पांडे ने उठायी मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ आवाज़

