By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शाहरुख -एकता साथ-साथ!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

शाहरुख -एकता साथ-साथ!

Last updated: August 26, 2018 11:50 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

क्या आप सोच सकते हैं कि बॉलीवुड शहंशाह शाहरुख खान अब किसी टीवी सीरियल में भी नजर आ सकते हैं। वैसे शुरुआत में उन्होंने टीवी को भी शानदार शोज दिए हैं, जो काफी समय तक उनकी पहचान रही। फौजी और सर्कस ऐसे ही सीरियलों में से थे। बहरहाल यहां हम बता रहे हैं कि शाहरुख टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में नजर आ सकते हैं, जिसका दर्शकों को खासा इंतजार है और इस उत्सुकता को खुद शो की मेकर्स एकता कपूर भी बढ़ा रही हैं। दरअसल एकता कपूर गोह-बगाहे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो से जुड़ी जानकारियां शेयर कर रही हैं। इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी और सीधे एक वीडियो ही शेयर कर दिया, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ओके, अब मैं नए अनुराग और प्रेरणा के नाम की घोषणा कर रही हूं। ये मैं और शाहरुख खान हैं।’ अब फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर एकता ने ऐसा क्योंकर लिखा है, कुल मिलाकर उन्होंने सभी को कंफ्यूज कर दिया है। बात आगे बढ़ती इससे पहले एकता ने यह भी लिख दिया कि ‘वो तो सिर्फ मजाक कर रही हैं। ‘कसौटी जिंदगी की 2′ नए लॉन्च डेट का ऐलान कर रही हैं। यह सीरियल 25 सितंबर से ऑन एयर किया जाएगा।’ बहरहाल जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दिखाया गया है कि एक पार्टी में शाहरुख और एकता कपूर मिलते हैं, यहां एकता उन्हें अपने नए शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ के बारे में बताने लगती हैं। इसी बीच शाहरुख उनसे पूछते हैं कि वो इतना रोमांस और लव की बात कर रही हैं तो क्या उनकी जिंदगी में भी कोई है क्या? इस पर एकता शरमाती हुई कह जाती हैं, ‘आई लव यू सर’। कुल मिलाकर शाहरुख इस शो के किरदारों से दर्शकों को रुबरु करवाएंगे, जिस वजह से एकता उनके साथ नजर आई हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दाभोलकर और गौरी लंकेश की हत्याओं के बीच सम्बन्ध
Next Article अठावले ने किया फिल्म स्टूडियो का उद्घाटन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?