By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शाहिद कपूर का अब तक का सबसे खतरनाक रोमांटिक अवतार, O’Romeo ट्रेलर हुआ रिलीज!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

शाहिद कपूर का अब तक का सबसे खतरनाक रोमांटिक अवतार, O’Romeo ट्रेलर हुआ रिलीज!

Last updated: January 21, 2026 9:41 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • उस्तरा से पंगा नहीं लेने का… शरीर से आत्मा काट के ले जाता है! शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की तीखी प्रेम कहानी लेकर आ रही फिल्म

https://bit.ly/ORomeoOfficalTrailer

प्यार, जुनून और हिंसा इन तीनों के संगम से बनी एक ऐसी कहानी, जो दिल को भी झकझोरती है और रोंगटे भी खड़े कर देती है। साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ’रोमियो’ का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है और यह पहली झलक में ही दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहा है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म वैलेंटाइन वीक 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
ट्रेलर की शुरुआत ही एक दमदार डायलॉग से होती है! “उस्तरा से पंगा नहीं लेने का… शरीर से आत्मा काट के ले जाता है!” और यहीं से साफ हो जाता है कि यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि प्यार, पावर और सर्वाइवल की खतरनाक जंग है।
फिल्म में शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं ‘उस्तरा’ के किरदार में, एक ऐसा गैंगस्टर जो प्यार और हिंसा के बीच फंसा हुआ है। यह किरदार रॉ, बेकाबू और अंदर से टूटा हुआ है। शाहिद कपूर का यह नया अवतार न सिर्फ इंटेंस है बल्कि उनके करियर के सबसे प्रभावशाली किरदारों में से एक माना जा रहा है। उनकी आंखों में गुस्सा, दर्द और प्यार तीनों साफ झलकते हैं।
तृप्ति डिमरी फिल्म में शाहिद के अपोजिट नजर आ रही हैं और दोनों की केमिस्ट्री ट्रेलर में ही दिल छू जाती है। बिना ज्यादा संवादों के, खामोशियों और अधूरे एहसासों के जरिए उनका रिश्ता गहराई से उभरकर सामने आता है। यह रिश्ता प्यार जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी।
‘ओ’रोमियो’ मुंबई के अंडरवर्ल्ड की स्याह गलियों में बसाई गई है, जहां हर मोड़ पर खतरा है। ट्रेलर में पावर स्ट्रगल, खून-खराबा और इमोशनल टकराव की झलक मिलती है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है, जो इसकी गंभीरता और यथार्थ को और मजबूत बनाती है।
फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है। तृप्ति डिमरी के अलावा इसमें नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और दिशा पाटनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देंगे। ट्रेलर में शाहिद कपूर और दिशा पाटनी के कुछ सीक्वेंस भी खास ध्यान खींचते हैं, जो फिल्म में ग्लैमर और एनर्जी का तड़का लगाते हैं। डायलॉग्स फिल्म की जान हैं— “हम आपके हैं कौन? माधुरी दीक्षित,” “जब कहूंगा, नाचना पड़ेगा,” जैसे संवाद लंबे समय तक याद रहने वाले हैं। बैकग्राउंड स्कोर कहानी के तनाव और भावनाओं को और गहरा बनाता है।
फिल्म के संगीत की बात करें तो विशाल भारद्वाज, अरिजीत सिंह और गुलजार साहब की तिकड़ी एक बार फिर जादू बिखेरने को तैयार है। फिल्म का म्यूजिक इसके दर्द, जुनून और कविता को और ऊंचाई देने वाला है। कुल मिलाकर, ‘ओ’रोमियो’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक अनुभव लगती है जहां प्यार भी हथियार है और हिंसा भी। साजिद नाडियाडवाला प्रस्तुत ‘ओ’रोमियो’, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में, 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फ़ूजीफ़िल्म ने हाइब्रिड इंस्टेंट कैमरा ‘instax mini evo cinema™’ लॉन्च किया
Next Article सामुदायिक व व्यक्तिगत जीवन में भी मर्यादा-व्यवस्था आवश्यक : महातपस्वी महाश्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

15 हजार वोटों से ममता बनर्जी की हुई हार, शुभेंदु अधिकारी ने दी शिकस्त
national
May 5, 2026
आज से बंगाल भयमुक्त हुआ और विकास के भरोसे से युक्त हुआ : मोदी
national
May 5, 2026
सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026
विरार में अल्ट्रा एचडी LASIK संग ASG दृष्टि आई हॉस्पिटल में नेत्ररोगियों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा
Business Mumbai / Maharshtra
May 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?