सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शाह को हत्या का आरोपी बताने के मामले में राहुल अहमदाबाद कोर्ट में पेश हुए, जमानत पर 7 दिसंबर को सुनवाई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

शाह को हत्या का आरोपी बताने के मामले में राहुल अहमदाबाद कोर्ट में पेश हुए, जमानत पर 7 दिसंबर को सुनवाई

Last updated: October 11, 2019 5:47 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हत्या का आरोपी बताने के मामले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अहमदाबाद कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने जमानत के लिए अर्जी दायर की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अदालत इस पर 7 दिसंबर को सुनवाई करेगी। वहीं, अहमदाबाद जिला सहकारी (एडीसी) बैंक से जुड़े मानहानि के दूसरे मामले में भी उन्हें कोर्ट में पेश होना है। इससे पहले राहुल गुरुवार को ‘सभी मोदी चोर’ कहने के मामले में सूरत कोर्ट में हाजिर हुए थे।

राहुल ने पिछले साल आरोप लगाया था कि नोटबंदी के समय एडीसी बैंक में पांच दिन में 750 करोड़ रुपए की अदला-बदली हुई। अमित शाह इस बैंक के निदेशक हैं। राहुल ने इसमें शाह की संलिप्तता का दावा किया था। इसके बाद बैंक के अध्यक्ष ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। इस मामले में जुलाई में पेशी के दौरान उन्होंने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया था।

शाह को हत्या का आरोपी बताने के मामले में पहली पेशी 

एक रैली में अमित शाह को हत्या का आरोपी बताए जाने के मामले में अहमदाबाद की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राहुल को मई में समन जारी किया था। राहुल के बयान के खिलाफ भाजपा पार्षद कृष्णवदन ब्रह्मभट्ट ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उनके मुताबिक, सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में शाह 2015 में बरी हो चुके हैं।

‘सभी मोदी चोर’ कहने के मामले में राहुल ने खुद को निर्दोष बताया

इससे पहले राहुल मानहानि के तीसरे मामले में गुरुवार को सूरत कोर्ट में पेश हुए थे। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए खुद को बेकसूर बताया और पेशी से छूट के लिए अर्जी लगाई। इस पर अदालत 10 दिसंबर को फैसला लेगी, तब तक के लिए सुनवाई टाल दी गई। राहुल ने ट्वीट किया- राजनीतिक विरोधी मुकदमों के जरिए मुझे चुप कराना चाहते हैं। लेकिन सत्य की जीत होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इंटेलिजेंस अफसर रहे इथियोपियाई पीएम को शांति का नोबेल
Next Article मुश्किल में दक्षिण अफ्रीका, भारत के 601 रनों के जवाब में स्कोर 36/3

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026
सुबोध भावे ने ‘फौजी’ के सेट पर की प्रभास के सादगी और अच्छे व्यवहार की तारीफ, बताया कैसे रहते हैं सुपरस्टार
entertainment
November 1, 2026
काय समाधारणा से चारित्र पर्यवों का होता है विशोधन : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026
हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?