मुंबई: शेयर बाजार आज हरे निशान के साथ बंद हुआ। इस महीने के अंतिम कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सेंसेक्स आज दिनभर के कारोबार में 32,103.70 के उच्च स्तर पर पहुंच कर 415.86 अंकों की उछाल के साथ 31,743.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी दिनभर के कारोबार में 9377 के स्तर पर पहुंच कर 9300 के नीचे बंद हुआ। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा और ICICI बैंक ने बाजार में जोश भरा। बैंक निफ्टी में भी 500 अंकों का उछाल देखने को मिला और यह 20,080 के पार बंद हुआ। इसके अलावा ऑटो, रियल्टी, IT और फार्मा इंडेक्स में भी तेजी अच्छी तेजी देखने को मिली।
बता दें कोरोना महामारी के बढ़ते मामले और लॉकडाउन के बीच इस महीने के अंतिम कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर मार्केट सोमवार को हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 331 अंकों की बढ़त के साथ 31,659 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 9300 के करीब था। वहीं रुपया 21 पैसे की बढ़त के साथ 76.25 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

