सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऋषभ और स्वप्निल शुक्ला ने ‘स्वप्निल सौंदर्य डेकेड ऑफ एक्शन फॉर एस डी जी’ का आगाज़ किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

ऋषभ और स्वप्निल शुक्ला ने ‘स्वप्निल सौंदर्य डेकेड ऑफ एक्शन फॉर एस डी जी’ का आगाज़ किया

Last updated: April 27, 2020 12:58 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

कानपुर: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव हेतु लॉकडाउन के समय के कलात्मक इस्तेमाल और सतत विकास लक्ष्यों (वैश्विक लक्षयों) को सुदृढ़्ता प्रदान करने की दिशा में लेखक व चित्रकार ऋषभ शुक्ला व फैशन डिज़ाइनर स्वप्निल शुक्ला ने 10 वर्षीय अनूठे डिज़िटल अभियान ‘स्वप्निल सौंदर्य डेकेड ऑफ एक्शन फॉर एस डी जी’ का आगाज़ दिनांक 27 अप्रैल 2020 को किया। इंस्टाग्राम व ट्मब्लर जैसी प्रख्यात सोशल मीडिया साइट्स पर शुरु किये गये इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 17 सतत विकास लक्ष्यों के बारे में लोगों को जागरुक कर स्वरोजगार, पर्यावरण संरक्षण , प्राकृतिक व खनिज संसाधनों के बेहतर प्रयोग , गरीबी उन्मूलन, लैंगिक समानता, आर्थिक समानता की दिशा में अग्रसर होना है।

ऋषभ शुक्ला ने सतत विकास लक्ष्यों के बारे में बताया कि ऐसा विकास जो वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं की पूर्ति इस प्रकार से करता है कि भावी पीढ़ी को अपनी आवश्यकतायें पूरी करने के लिये किसी प्रकार का समझौता न करना पड़े । इस सतत विकास को प्राप्त करने के लिये वर्ष 2015 में सन्युक्त राष्ट्र में महत्वाकांक्षी ‘ सतत विकास लक्ष्य’ प्रस्तुत किये गये। इनमें 17 लक्ष्य व 169 टारगेट्स निर्धारित किये गये हैं जो वर्ष 2016-2030 तक के लिये लक्षित हैं। हमारे अभियान के द्वारा हम कला, तकनीक, सोशल मीडिया, संचार, वृत्त चित्र आदि के प्रयोग द्वारा लोगों को इन लक्ष्यों को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिये प्रोत्साहित करेंगे।

स्वप्निल शुक्ला ने बताया कि अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क ई- रोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान किये जायेंगे ताकि लोग आजीविका के बेहतर अवसर तलाश कर, अपने हुनर को निखार स्वाभिमान के साथ जीवन यापन कर सकें। वैश्विक लक्ष्य प्राप्ति एजेंडा 2030 हमारी पृथ्वी, आगामी पीढ़ी, शांति, समृद्धि, खुशहाली के लिये अत्यंत आवश्यक है। यद्यपि सतत विकास लक्ष्य पाने की दिशा में भारत की रफ्तार धीमी है परंतु इरादे मजबूत हैं। भारत इस दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रहा है । फिर भी सम्पूर्ण विकास हेतु हमे सभी को राष्ट्रीय, राज्यकीय व स्थानीय तीनों स्तरों पर प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। इस अभियान के जरिये हमारे छोटे कदम भी भविष्य में बेहतर परिणामों से हमारा साक्षात्कार करा सकते हैं । अत: हम लोगों से अपील करते हैं कि हमारे इस दस वर्षीय अभियान में धन के बजाय अपनी कलात्मकता, विचारों व पूर्ण समर्पण द्वारा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सचिन तेंदुलकर ने सकलैन मुश्ताक से कहा था कुछ ऐसा, पाक गेंदबाज हो गए थे शर्मिंदा
Next Article शेयर बाजार हरे निशान के साथ बंद, 415 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 9300 के करीब पहुंचा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026
Basti News: सोलर पैनल का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 74 मीटर तार बरामद
state
August 27, 2026
जीनस इनोवेशन ने महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में प्रदर्शित किया ‘हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर
Business
August 27, 2026
Basti News: पंचायत सहायकों ने दी लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?