लखनऊ:सीएनजी और पीएनजी महंगी हो गई है। साढ़े चार माह बाद दामों में हुए इजाफे के बाद पहली बार सीएनजी ने 60 रुपए के अधिकतम बैरियर को पार किया है। वहीं पीएनजी (घरेलू) के दामों में 92 पैसे प्रति एससीएम की बढ़ोत्तरी हुई है। प्राकृतिक गैस की वैश्विक कीमतें बढ़ने से सीएनजी व पीएनजी के खरीद मूल्य में वृद्धि के कारण दामों में इजाफा हुआ है। नई दरें बुधवार सुबह छह बजे से लागू हो जाएंगी।
बीते वर्ष नवम्बर के बाद सीएनजी-पीएनजी के दामों में बदलाव हुए हैं। गरीब साढ़े चार माह से दामों में कोई अंतर नहीं पड़ा। सीएनजी के दामों में 1.70 रुपए प्रति किलो के इजाफे के बाद सीएनजी 61.05 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं। जबकि पीएनजी (घरेलू ) के दाम 92 पैसे प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) बढ़ने से अब पीएनजी के लिए 24.90 रुपए प्रति एससीएम चुकाने होंगे।ग्रीन गैस के मुख्य प्रबंधक (विपणन) सूर्य प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि सीएनजी और पीएनजी के खरीद दाम बढ़ने के कारण दोनों गैसो के दामों में उछाल आया है।

