मुंबई:बॉलिवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलिवुड और खेल के क्षेत्र में देश में सबसे प्रभावशाली हस्तियां हैं। अंतरराष्ट्रीय डेटा ऐनालिटिक्स कंपनी यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में यह बात कही गई है। यह सूचकांक यूगोव द्वारा ऑनलाइन एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है।
अध्ययन में बॉलिवुड और खेल जगत की करीब 60 हस्तियों को लेकर लोगों की धारणाओं को जानने का प्रयास किया गया और उन्हें शामिल किया गया है। भारत में 1,948 प्रतिभागियों ने इस सर्वेक्षण में भाग लिया। अध्ययन में कलाकारों और खिलाड़ियों के क्षेत्रों में प्रभाव, जागरूकता, समानता आदि को भी परखा गया है।
इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा एवं सौंदर्य प्रसाधन, प्रौद्योगिकी/वाहन, फैशन, परिधान और उससे जुड़ी वस्तुएं, खाद्य, पेय पदार्थ और यात्रा तथा वित्तीय सेवाएं शामिल हैं। यूगोव ने बयान में कहा, ‘शीर्ष 10 हस्तियों की सूची में बॉलिवुड अभिनेताओं और खिलाड़ियों का दबदबा है। हालांकि, दीपिका पादुकोण शीर्ष पर स्थान बनाने में कामयाब रहीं।
1. अभिताभ बच्चन
2. दीपिका पादुकोण
3. महेंद्र सिंह धोनी
4. सचिन तेंदुलकर
5. अक्षय कुमार
6. विराट कोहली
7. आमिर खान
8. शाहरुख खान
9. आलिया भट्ट
10. प्रियंका चोपड़ा

